Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



बौर जलाशय में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी : भट्ट

 

गूलरभोज/गदरपुर | बौर जलाशय गुलरभोज में आयोजित 33वे राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर (महिला एवम पुरुष)चैम्पियनशिप-2022 का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राजमंत्री अजय भट्ट ने झंडी दिखाकर किया। भट्ट ने देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर, सभी का अभिवादन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि खेलों में जो जीत नहीं पाएंगे, वह कतई निराश न हों, बल्कि अपनी कमियों को चिन्हित करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को और अधिक जज्बे व जानून के साथ तैयार करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और हार शब्द का प्रयोग न करें। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य में इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन होना, राज्य व इस क्षेत्र के लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि राज्य में बौर जलाशय -नानकमत्ता जलाशय व संजय वन को जोड़ते हुए सर्किट बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश वन विभाग तथा जिला प्रशासन को दिए। गए हैं। इंडियन कयाकिंग, केनोइंग एसोसिएशन के संरक्षक बलवीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि भविष्य में बौर जलाशय में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी और उत्तराखंड को तकनीकी मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने भी अपने विचार रखे। केंद्रीय मंत्री तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की प्रशंसा की। आज 1000 मीटर में k-1,k-2,k-4 तथा C-1, C-2,C-4 प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, महासचिव उत्तराखंड ओलंपिक संघ, महासचिव इंडियन क्योस्क, केनोइंग एसोसिएशन डीके बरार, तकनीकी अधिकारी रामा कृष्ण, मयंक ठाकुर, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सैना, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग सहित प्रतिभागी, स्थानीय जनता आदि उपस्थित थी।

Leave A Comment