Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



“ब्लड फ्रेंडस” से बड़ा कोई फ्रेंडस नही ….

ब्लड फ्रेंडस 1083 रक्त दान दाताओ का करता है सम्मान

देहरादून | विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर हम अपने 1083 रक्त दान दाताओ का सम्मान, सलाम तथा सराहना करते हैं जिन्होंने जरूरत के समय रक्तदान जोकि एक जीवदायनी अमूल्य उपहार प्रदान कर मानवता उत्सव में सहयोग किया, रक्तदान जीवन दान के तुल्य है तथा आपके इस नेक कार्य के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यमुना मिशन द्वारा रक्तदान दाताओ के नाम पर न केवल वृक्षारोपण किया गया बल्कि उनका पोषण भी किया जाता है। रक्तदाताओ द्वारा मथुरा क्षेत्र में किये गए वृक्षारोपण को देखा जा सकता है। ब्लड फ्रेंड्स योजना का शुभारम्भ 22 अक्टूबर सन् 2016 को तत्कालीन माननीय मुख्यमंत्री हरीश रावत जी और हमारे मार्गदर्शक सूर्यकांत धस्माना जी के द्वारा किया गया था। अक्टूबर 2016 से 2.5 वर्ष की अवधी में हमारे द्वारा 22 राज्यों में 99% सफलता के साथ विरलतम रक्त समूहों के रक्त यूनिट उपलब्ध कराया गया है। हमे गर्व है कि हमारे द्वारा अधिकतम संख्या में जीवंत रक्तदान दाताओ के आकंड़े सग्रहित किये गए है तथा इनकी संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता एवं प्रोत्साहन हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। हम यह भली भांति जानते है कि रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है अनुसन्धान रिपोर्टो के आधार पर लगभग 2.5 मिलियन रक्त (यूनिट रक्त) तथा रक्त अवयव तय समय सीमा में उपयोग न हो पाने के कारण नष्ट करना पड़ता है। रक्त की अनावश्यक बर्बादी को विनियमित करने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को उचित समय में रक्त उपलब्ध कराने के लिए ब्लड फ्रेंड्स द्वारा रक्तदान हेतु जीवंत रक्तदाता उपलब्ध कराये जाते है। ब्लड फ्रेंड्स मोबाइल एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एक एंड्राइड ऐप है जिससे रक्त की आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद व्यक्ति द्वारा प्रार्थना/आवेदन करके देश के किसी भी हिस्से पर निवासित व्यक्ति को उसके निकटतम स्थानों पर उपलब्ध जीवंत रक्तदान दाताओ की स्वचालित जानकारी का सन्देश प्राप्त हो जाता है तथा जरूरतमंद व्यक्ति की स्थिति और उसकी जानकारी जीवंत रक्तदान दाताओ को तत्काल उपलब्ध हो जाती है । इसके अतिरिक्त रक्त की आवश्कता की पूर्ति के लिए हमारे द्वारा से एक व्हाट्सएप्प ग्रुप का भी निर्माण किया गया है जिसका एक 24 घंटे चालू रहने वाला आपतकालीन मोबाइल नo – 9997238000 रक्त की आवश्यक की पूर्ति के लिए जनसाधारण के उपयोग हेतु हमारे द्वारा उपलब्ध है। प्रेसवार्ता में सूर्यकांत धस्माना वरिष्ठ कांग्रेस नेता, चेयरमैन सुमित गर्ग, फाउंडर मैम्बर मधुसूदन सुंदरियाल, प्रोजेक्ट मैनेजर लस्कर देव, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, टीम सदस्य तारा कांत, अमित डंगवाल, नेहा, रश्मि आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment