Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



भारत की सबसे बड़ी स्पैलिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सेंट माइकल स्कूल हुई चैंपियन

देहरादून। क्लासमेट स्पैल बी भारत की सबसे बड़ी स्पैलिंग प्रतियोगिता है। यह पहल है रेडियो मिर्ची की और इसके 12वें सीज़न का समापन हुआ है मंगलवार 23 जून 2020 को। रोमांचक फिनाले में विजेताओं के नामों की घोषणा हुई और यह घोषणा की बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने। सेंट माइकल स्कूल, सिलिगुड़ी की श्रीवल्ली घोष को राष्ट्रीय चैम्पियन घोषित किया गया जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम, गाजियाबाद के भद्रा पाणिक्कर प्रथम उपविजेता रहे। इस प्रतियोगिता की थीम थी ’बी बैटर दैन योरसैल्फ’ जो कि क्लासमेट के फलसफे के मुताबिक है कि बच्चों को उनकी पसंद के क्षेत्र में उम्दा काम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। बच्चों को प्रेरित करना चाहिए कि वे स्वयं से प्रतिस्पर्धा करते हुए खुद को बेहतर बनाएं न कि दूसरों से मुकाबला करें। इस वर्ष की प्रतियोगिता में 30 शहरों के 1,000 स्कूलों के 3.50 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में संचालित की गई जिनमें ऑन-ग्राउंड, ऑनलाइन और फाइनल टेलीविज़न पर प्रसारित चरण शामिल थे। प्रत्येक स्कूल के 15 विजेताओं ने सिटी फाइनल्स में जगह बनाने के लिए मुकाबला किया और फिर वहां के विजेता नैशनल फाइनल्स में पहुंचे। पूरे भारत के शीर्ष 16 विद्यार्थियों ने टेलीविज़न पर प्रसारित नैशनल फाइनल्स में कड़ी टक्कर दी; इसका प्रसारण निक, निक एचडी और सोनिक चैनलों पर हुआ। क्लासमेट स्पैल बी सीज़न 12 के नैशनल चैम्पियन ने रु. 2,00,000 का ग्रैंड प्राइज़ तो जीता ही साथ ही वॉशिंगटन डी.सी.यूएसए में होने वाले प्रतिष्ठित स्क्रिप्पस नैशनल स्पैलिंग बी में अपने एक पेरेंट के साथ शामिल होने का मौका भी मिलेगा, यह यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी। चार सैमिफाइनलिस्टों में से प्रत्येक को 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। रेडियो मिर्ची के सीओओ यतीश महर्षि ने कहा, ’’हर गुज़रते साल के साथ स्पैल बी विद्यार्थियों, पेरेंट्स और शिक्षकों के साथ और ज्यादा गहराई से जुड़ता जा रहा है। स्पैलिंग कॉम्पिटिशन के तौर पर शुरु हुआ यह आयोजन आज एक लैंडमार्क ईवेंट बन चुका है जो अंग्रेजी भाषा की शिक्षा को उच्चतम स्तर तक ले जाने के लिए प्रयासरत है। इस आयोजन के साथ हमारा लक्ष्य देश के कुछ सबसे प्रतिभावान बच्चों को एक मंच पर लाना है। जो चीज़ इस प्रतियोगिता को सही मायनों में खास बनाती है वो ये है कि विद्यार्थी बहुत गौरव के साथ इसमें भाग लेते हैं, इसी वजह से यह आयोजन इस मुकाम पर पहुंचा है।’’ आईटीसी लिमिटेड में ऐजुकेशन, स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बिज़नेस के प्रभारी विकास गुप्ता ने कहा, ’’क्लासमेट ने हमेशा हर बच्चे की विशिष्टता को पहचानने की, उसे पोषित करने की और उसका जश्न मनाने की कोशिश की है। विशिष्टता का जश्न मनाने की क्लासमेट ब्रांड के विचार को क्लासमेट स्पैल बी सीज़न 12 ने और आगे बढ़ाया है। इसके लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया कि वे राष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट प्रतिभा और कौशल को पहचानें व उसे प्रदर्शित करें।

Leave A Comment