Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



भारी बारिश और बाढ़ से राज्यों में हाहाकार, अब तक 93 की मौत

बारिश और बाढ़ के चलते केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में पिछले 72 घंटों में तीनों राज्यों में 93 जानें जा चुकी हैं। बाढ़ प्रभावित चार राज्यों के 16 जिलों में 123 रेस्क्यू टीमें फंसे हुए लोगों को मदद पहुंचा रही हैं। बाढ़ और बारिश से केरल में इस मॉनसून के दौरान 42 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के वायनाड और मलप्पुरम में भूस्खलन के चलते 40 लोग अभी भी फंसे हैं जिससे मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। यहां खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित हो रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। तमिलनाडु में भी बारिश के चलते 5 की मौत हो चुकी है। भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स के जवान राहत कार्य में जुटे हैं। केरल में इस मॉनसूनी बारिश का विकराल रूप पिछले साल वाली अगस्त त्रासदी की दर्दनाक यादें ताजा कर रही है। शुक्रवार को केरल में 27 जबकि 7 लोगों की मौत शनिवार को हो गई। यहां पिछले 72 घंटे में कुल मिलाकर 42 लोगों की जान चली गई। यहां वायनाड और मलप्पुरम में बड़े भूस्खलन के चलते अभी 40 लोग फंसे हुए हैं जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। रेस्क्यू टीमें यहां पहुंच चुकी हैं लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में खलल पैदा हो रही है। कर्नाटक के बगलकोट, रायचूर, बेलगाम और कलबुर्गी जिलों में 33 राहत टीमें और इंजिनियरों के 31 टास्क फोर्स बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटे हैं। वहीं केरल में 24 राहत टीमों के साथ 8 इंजिनियर टास्क फोर्स को अलेप्पी, एर्नाकुलम, पथानमथिट्टा, इदुक्की, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर और कोझिकोड में राहत और बचाव के काम में लगाया गया है। रेस्क्यू टीमों ने वायनाड से 8 शव बरामद किए हैं जबकि मलप्पुरम के पहाड़ी क्षेत्रों में आए भूस्खलन के चलते 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लापता हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि अभी भी भूस्खलन में कई लोग लापता हैं, इसलिए सही आंकड़ा बाद में ही पता चलेगा। केरल में अभी भी 20 से 40 सेमी की रफ्तार से बारिश हो रही है। बारिश के चलते कोच्चि एयरपोर्ट से रविवार दोपहर तीन बजे तक विमानों का संचालन बंद रहा। मौसम विभाग ने केरल के सात जिलों- एर्नाकुलम, इडुकी, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 13 एनडीआरएफ टीमें और 180 सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केरल पहुंच चुके हैं। अब तक 64 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में शिफ्ट किए जा चुके हैं।

Leave A Comment