Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



भीख मांगने वाले बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है : रावत

cm

ऊधमसिंहनगर में इस योजना की सफलता को देखते हुए रावत सरकार इसे हरिद्वार व देहरादून में भी लागू करने जा रहे हैं।

देहरादून |न्यू कैंट रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक सवाल -एक सुझाव’’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में जनता से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वाटर रेग्यूलेटरी कमीशन का गठन किया जायेगा। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए कलस्टर आधारित खेती को प्रोत्साहन दिया जायेगा। जैविक खेतों के लिए मिट्टी की जाँच करवा कर उसे प्रमाणित किया जायेगा। जैविक खेती के लिए पहले चरण में राज्य के दस विकासखण्डों को चिन्हित किया गया है। प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए STARTUP योजना को शुरू किया जाय। इसके लिए प्रदेश में एक काउसिल का गठन किया जाय, जिसमें उद्योग विभाग, आई. टी.विभाग तथा प्रमुख उद्यमियों को शामिल किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु पिछड़ा वर्ग परिषद को दो भागों में बाँट दिया जाएगा, जिसका एक हिस्सा केवल अति पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कश्यप समुदाय को नदियों के किनारे जमीन आबंटन में प्राथमिकता दी जा रही है। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की छा़त्रा के उत्तराखण्ड में अन्य जगहों पर भी कोचिंग सेंटर बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम काशीपुर एवं रामनगर के मध्य हेमपुर फार्म को कोचिंग सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें बड़े कोचिंग संस्थानों को आमंत्रित किया जाएगा। अल्पसंख्यकों की लड़कियों को नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य में फिल्मसिटी विकसित करने की सम्भावनाएं तलाशी जा रही हैं। महानिदेशक सूचना विनोद शर्मा ने बताया कि राज्य में, अक्टूबर 2015 में फिल्म नीति बनाई गयी है, जिसके तहत 17 फिल्मों की शूटिंग की गयी हैं। यदि किसी फिल्म का 50 प्रतिशत या इससे अधिक हिस्सा शूट किया जाता है तो उसे राज्य में करमुक्त किया जाएगा। भीख मांगने वाले बच्चों के संबंध में किये गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊधमसिंहनगर में सरकार द्वारा एक योजना शुरू की है, जिसके तहत भीख मांगने वाले बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है। ऊधमसिंहनगर में इस योजना की सफलता को देखते हुए हमने इसे हरिद्वार व देहरादून में भी लागू करने जा रहे हैं। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि को बचाये जाने के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के सवाल पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोई भी राज्य तभी विकास कर सकता है जब वह अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग करे।

Leave A Comment