Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



मध्य प्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस का दोनों सीटों पर कब्जा

congress

मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। यहां अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हालिस की है। जहां मुंगावली सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव ने 2,124 वोट से जीत दर्ज की। वहीं कोलारस सीट पर पार्टी के कैंडिडेट महेन्द्र सिंह यादव ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से विजय हासिल की। निर्वाचन अधिकारी ने यहां बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव को कुल 70,808 वोट मिले। जबकि भाजपा की उम्मीदवार बाई साहब यादव को 68,684 मत मिले। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह सीट 20,765 मतों के अंतर से जीती थी। उधर कोलारस सीट पर आए नतीजों में कांग्रेस के हिस्से 82515 वोट पड़े, जबकि बीजेपी को 74432 वोट मिले। बता दें कि सुबह से ही दोनों सीटों पर कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ी बढ़त बनाई हुई थी। वर्ष 2013 के विधानसभा के आम चुनाव में कांग्रेस ने यह सीट 24,953  मतों के बड़े अंतर से यह सीट जीती थी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर 24 फरवरी को मतदान हुआ था। मुंगावली में कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा और कोलारस में कांग्रेस के विधायक राम सिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव कराये गये हैं। प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र और अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के इन उपचुनावों के परिणाम को बड़ी ही संजीदगी से देखा जा रहा है, क्योंकि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Leave A Comment