महिला दिवस विशेष : समाजसेवी रमनप्रीत कौर ने वृद्धाआश्रम महिलाओं के साथ बाटी खुशियां
देहरादून | महिला दिवस के उपलक्ष्य पर समाजसेवी रमनप्रीत कौर ने वृद्धाआश्रम महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजन किया | इस अवसर पर समाजसेवी रमनप्रीत वह अन्य सहयोगियों ने वृद्धाआश्रम के महिलाओं का सम्मान के साथ फल एव वस्त्र का वितरण किया | इस अवसर पर रमनप्रीत ने कहा कि आज हम समाज को एक संदेश देना चाहते हैं की ऐसी महिलाओं एवं वृद्धों के लिए सबको आगे आना चाहिए जिससे उनके जीवन मे खुशियां प्राप्त होती रहे पुरुष और महिला को सामान रूप से सम्मान और कार्य करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण प्रभावी होना समाज, देश और दुनिया के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। देश को विकसित बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना बहुत ही जरूरी है।






















