Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



महेन्द्र सिंह धोनी चार दिन मसूरी में बिताने के बाद वापस लौटे, जानिए खबर

देहरादून । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद सिंह धोनी चार दिन मसूरी में बिताने के बाद वापस लौट गये। मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी साढे नौ बजे करीब सड़क मार्ग से पत्नी व बेटी व साथ में आये दोस्तों के साथ वापस लौट गये। मसूरी में धोनी के होने की सूचना के बाद पिछले तीन चार दिनों से लालटिब्बा, सिस्टर बाजार में काफी भीड़ जुटी रही, हंलाकि धोनी से कोई मिल नहीं पाया। मंगलवार को लालटिब्बा में बर्फ व धोनी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रसंसक बेताब नजर आये। इस दौरान उनके कई प्रसंसक दुकानों व आसपास में मौजूद लोगों से धोनी के बारे में जानकारी लेते हुए भी दिखाई दिये। पूरे दिन लालटिब्बा, सिस्टर बाजार में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। धोनी के परिवारिक मित्र लालटिब्बा निवासी आकाश अरसोई ने बताया कि धोनी अपनी पत्नी बेटी व कुछ सगे संबंधियों के साथ 3 जनवरी को मसूरी घूमने आये थे चार दिन यहां पर रूकने के बाद वे मंगलवार को सुबह साढे नौ बजे करीब वापस लौट गये। बताया कि इन चार दिनों में धोनी ने मसूरी में बर्फबारी का जमकर लुफत उठाया। व चार दुकान,सिस्टर बाजार में जाकर काफी,मौगी व आमलेट का स्वाद भी चखा। बताया कि उन्होंने धोनी को अपनी जीप में तीन दिन तक लालटिब्बा क्षेत्र में घुमाया, लेकिन लोग उन्हें पहचान नहीं पाये क्योंकि उन्होंने चेहरा मॉस्क से ढका हुआ था बताया कि लोगों ने उनकी एंटिक जीप की फोटो तो खिची लेकिन जीप में बैंठे महेंद्र सिंह धोनी को नहीं पहचान पाये। आकाश ने बताया कि धोनी ने यहां पर पहाड़ी खाना जिसमें मडवे की रोटी, तोर की दाल, झंगोरे की खीर, अड़द की दाल की पकोड़ी के साथ ही उन्य पहाड़ी उत्पादों से बना खाना खाकर इसको बढावा देने की बात कही। कहा कि पहाड़ी खाना पैष्टिक व स्वास्थ्य बर्धक है,जिसको खाने से कई बिमारियां समाप्त हो जाती है। वहीं उन्होंने बताया कि धोनी यहां पर कुछ समय और बिताना चाहते थे लेकिन उनके यहां होने की सूचना सभी जगह फैल गई थी, जिससे वे मंगलवार को वापस लौट गये। बताया कि वे मसूरी चंबा मार्ग पर स्थित जबरखेत के पास एक प्राईवेट कोठी में रूके हुए थे, जिसकी किसी को भी खबर नहीं थी। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के मसूरी में होने की सूचना तो थी लेकिन किसी ने धोनी को देखा नहीं व किसी को इस बात की सही जानकारी भी नहीं थी की धोनी कहां ठहरे हुए हैं। 

Leave A Comment