Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



मां गंगा के सम्मान के लिए जेल जाने को तैयार : एस एस कलेरा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजे नोटिस के जवाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए कहा, प्रदेश की बीजेपी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई और जिस हिंदुत्व के दम पर वो आज तक दावा करते रहे, वो छलावा साबित हुआ है, 2017 के चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि सरकार में आते ही माँ गंगा को उसका खोया हुआ सम्मान वापिस देंगे। परन्तु भाजपा पिछले लगभग चार सालों से उत्तराखंड की जनता से धोखाधड़ी कर रही है और मामले को टालते हुऐ आ रही है, भाजपा के मुख्यमंत्री गंगा के आस्तित्व पर खामोश बैठे है तथा उनके नेता अपनी राजनीति चमकाते रहे है और इस बात को साबित कर रहे है कि उनकी करनी और कथनी का दूर दूर तक कोई सरोकार नहीं। 2017 के चुनावों में इसी मुद्दे पर लड़ने वाली बीजेपी के लिए कहीं मां गंगा के आस्तित्व को  सरकार बनते ही 24 घंटे में नहर से गंगा का दर्जा देने वाली बात 15 लाख वाले जुमले की तरह ही साबित हुई है। यही नहीं जब आम आदमी कार्यकर्ता, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग मां गंगा के सम्मान के लिए उतरे तो ये भाजपा सरकार मां गंगा के सम्मान को नकारने का काम करने लग गई और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष को सरकार ने नोटिस भेज दिया। आप प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान नोटिस को फाड़ते हुए कहा आप ऐसे नोटिसों से नहीं डरती है और मां गंगा के सम्मान को वापस लाने के लिए वो लड़ते रहेंगे जिसके लिए अगर उनको लाठी खानी पड़े,या जेल जाना पड़े तो उसके लिए भी वो तैयार हैं। यही नहीं उन्होंने कहा ये नोटिस इनकी हिन्दू विरोधी मानसिकता है, जो भी माँ गंगा के सम्मान के लिये लड़ेगा उसे परेशान करना भाजपा की हिन्दू विरोधी संकीर्ण विचारधारा को दिखाता है। आम आदमी पार्टी का यह कहना है कि मां गंगा के आस्तित्व के लिए लड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य भी है और राजनैतिक धर्म भी, माँ गंगा के सम्मान की रक्षा के लिये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता  सड़कों पर उतरेंगे तो त्रिवेंद्र सरकार तानाशाह होकर नोटिस देगी और किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होने कहा कि आज आम आदमी पार्टी दावा ही नहीं ताल ठोक कर कहती है,जितना चाहे, नोटिस भेजा, जितने चाहे मुकदमे करो, हम लड़ते रहेंगे मां गंगा के सम्मान में। अगर हमको जेल भी जाना पड़े तो हम तैयार हैं। मां गंगा के आस्तित्व के लिए आम आदमी पार्टी तब तक लड़ती रहेगी जब तक सरकार इसको नहर के दर्ज से मां गंगा का नाम नहीं दे देते। यही नहीं जितना भाजपा वार करेगी आप उतनी ही मजबूती से लड़ेगी।

Leave A Comment