Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



मिसेज इंडिया उत्तराखंड की विजेता बनी शीतल व सुनीता

event-uk

देहरादून। राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन में हिमाचल फिल्म सिटी द्वारा मिसेज इंडिया उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। मिसेज इंडिया उत्तराखंड क्लासिक कैटेगरी में सुनीता चंदेल बौराई विद्यार्थी व मेन कैटेगरी में देहरादून निवासी शीतल खत्री को मिसेज इंडिया उत्तराखंड के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा क्लासिक कैटेगरी की फर्स्ट रनर अप नीति सक्सेना मयूरी व मेन कैटेगरी की फर्स्ट रनरअप अर्चना वर्मा रही। राज्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट कमिशन फाॅर प्रोटेक्शन आॅफ चाइल्ड राइट्स (एससीपीसीआर) की चेयरपर्सन उषा नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में रीजनल डायरेक्टर मिसेज इंडिया उत्तराखंड व हिमाचल नमिता शर्मा, स्टेट कमिशन फाॅर प्रोटेक्शन आॅफ चाइल्ड राइट्स (एससीपीसीआर) की चेयरपर्सन उषा नेगी, हिमाचल फिल्म सिटी के डायरेक्टर पदम वर्मा व डिजाइनर किंगशुक भादुरी बतौर जज उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्रैंड फिनाले में परिचय राउंड, टैलेंट राउंड, ट्रेडिशनल राउंड व रैंप वाॅक द्वारा अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन दिया व निर्णायक मंडल का दिल जीता। ट्रेडिशनल राउंड में प्रतिभागियों ने उत्तराखंड की सभ्यता व संस्कृति को प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। रीजनल डायरेक्टर मिसेज इंडिया उत्तराखंड व हिमाचल नमिता शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि, मिसेज इंडिया से जुड़ने का उनका मुख्य मकसद यह है कि वह उत्तराखंड की महिलाओं के साथ जुड़कर उनके सपनों को पूरे कर सके। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, पारिवारिक जीवन से लेकर व्यवसायिक जीवन में हमेशा महिलाओं को बलिदान देना पड़ता है। महिलाएं अपनी जिंदगी बहुत पीछे छोड़ आती हैं । नमिता ने बताया कि, मिसेज इंडिया महिलाओं की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उन्हें समाज से जुड़े कार्यों के लिए भी प्रोत्साहित करता है।  हिमाचल फिल्म सिटी के डायरेक्टर पदम वर्मा ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि मिसेज इंडिया राष्ट्रीय स्तर का पैजेंट है। उन्होंने कहा कि, इस पैजेंट में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है, कि एक महिलाएं समाज को कैसे किसी मंच पर प्रस्तुत कर सकती हैं । उन्होंने आगे बताया कि, मिसेज इंडिया पैजेंट देश के अन्य कई राज्यों में आयोजित किया जाता है व सभी राज्यों के विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले फिनाले में हिस्सा लेने का अवसर दिया जाता है। स्टेट कमिशन फाॅर प्रोटेक्शन आॅफ चाइल्ड राइट्स (एससीपीसीआर) की चेयरपर्सन उषा नेगी ने कहा कि, इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को देश, समाज व संस्कृति के विकास में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं व अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी महिलाओं के प्रतिभा की सराहना की व सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस पैजेंट की सबसे खास बात यह है कि, इसमें राज्य स्तरीय विजेताओं को नेशनल फिनाले व नेशनल विजेताओं को इंटरनेशनल फिनाले में प्रतिभाग करने का मौका मिलता है। नेशनल विजेता प्रतिभागियों को इंटरनेशनल स्तर पर मिसेज प्लैनेट, मिसेज इंडिया टूरिज्म व मिसेज एशिया इंटरनेशनल पैजेंट आदि में प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर दिया जाता है। इस अवसर पर नीलम, पूजा, गीता शर्मा व अन्य कई महिलाएं उपस्थित रही।

Leave A Comment