Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने टाटा ग्रुप को राज्य के विकास में सहभागिता के लिए किया आमंत्रित

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एन. चंद्रशेखरन चैयरमैन, टाटा सन्स और बनमाली अग्रवाल, अध्यक्ष, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस एंड एयरोस्पेस-टाटा सन्स, से भेंट कर राज्य के विकास में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के लिए राज्य सरकार ने बहुत से महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। मुख्यमंत्री ने टाटा के प्रतिनिधिमण्डल को उत्तराखण्ड आकर विशेष तौर पर पर्यटन, ऊर्जा व विनिर्माण में निवेश की असीमित सम्भावनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उत्तराखण्ड सरकार व टाटा ग्रुप के अधिकारियों ने उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। टाटा ग्रुप और उत्तराखण्ड सरकार के अधिकारियों ने बैठक में राज्य में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। राज्य सरकार के अधिकारियों ने पर्यटन, ऊर्जा, इलेक्ट्रीक वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी में निवेश के लिए प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। व्यापक विचार विमर्श के बाद, टाटा ग्रुप ने उत्तराखण्ड के सभी जिलों में एएमए(होम स्टे), ताज (रिसोर्ट), जिंजर (बिजनेस होटल), जीवा (स्पा) आदि ब्राण्ड के माध्यम से आतिथ्य क्षेत्र में काम करने की रूचि जाहिर की। टाटा ग्रुप ने गोआ में फोर्ट अगुआडा और अंडमान निकोबार में हेवलॉक की तर्ज पर पर्यटन के लिए टिहरी झील के विकास की इच्छा जताई। टीसीएस आईओएन, राज्य में स्किलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर विकसित करेगी। टाटा पावर ने माइक्रो ग्रिड सोल्युशन के माध्यम से विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार में सहयोग के लिए प्रस्ताव दिया ताकि उत्तराखण्ड वर्ष 2023 तक नवीकरणीय ऊर्जा से 50 प्रतिशत ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जा सके। टाटा पावर राज्य में सोलर पम्प विनिर्माण में सम्भावनाओं को भी देखेगी। भारत सरकार की फेम-2 योजना का उपयोग करते हुए उत्तराखण्ड में इलेक्ट्रोनिक व्हीकल सेक्टर के विकास पर भी गहन चर्चा की गई। टाटा एडवांस सिस्टम (टाटा ग्रुप की डिफेंस सेक्टर कम्पनी) राज्य में ड्रोन टेस्टिंग का एक्सीलेंस सेंटर विकसित करने में सहभागिता की सम्भावना पर काम करेगी। बैठक में टाटा ग्रुप की ओर से बनमाली अग्रवाल (अध्यक्ष, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस एंड एयरोस्पेस-टाटा सन्स), वी.रामास्वामी (ग्लोबल हेड-टीसीएस ईओएन), पुनित चटवाल (सीईओ, इंडियन होटल्स), राकेश सिंह (प्रमुख, रिन्युएबल्स बीडी-टाटा पावर), गिरीश वाघ (अध्यक्ष, वाणिज्यिक वाहन बीयू-टाटा मोटर्स) जबकि उत्तराखण्ड सरकार की ओर से मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव, उद्योग, दिलीप जावलकर, सचिव, पर्यटन, मनीषा पंवार, सचिव, ऊर्जा, अमित सिन्हा, निदेशक आईटीडीए उपस्थित थे।

Leave A Comment