Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुना आम जनता की समस्याएं

कोटद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोटद्वार के सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित जनता-मिलन कार्यक्रम में आम जन की विभिन्न समस्याओं को सुना व उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनता मिलन में अधिकतर समस्याएं आर्थिक सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क व मुआवजे से संबंधित थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कोटद्वार स्थित स्टेडियम का नाम स्व. सचिदानंद भारती के नाम पर रखने, विकास खण्ड दुगड्डा में विभिन्न स्थानों यथा 4 किमी, 1.5 किमी तथा 2.5 किमी सीसी मार्ग के निर्माण करने, स्व.चन्द्रमोहन अस्पताल से कलालघाटी के बीच 90 मीटर डबल लेन पुल तथा बाढ़ सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सिम्भलचैड़-सिताबपुर तथा हल्दूखाता-दुर्गापुर के 12 कि.मी. मोटर मार्ग निर्माण भी किया जायेगा। जनता-मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। सभी न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा। प्रारम्भिक चरण में 50 न्याय पंचायतों से यह शुरूआत की जायेगी, जिससे महिलाओं एवं युवाओं हेतु रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय पार्कों में विद्युतीकरण का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग का गठन किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए डाॅक्टरों की तैनाती की गई है साथ ही आर्मी से भी डाॅक्टरों की मांग की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सकें। इसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पं.दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत लघु, सीमान्त एवं गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार द्वार 2 प्रतिशत की ब्याज दर पर 01 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कृषि तथा बागवानी के माध्यम से स्वरोजगार को अपनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वैच्छिक चकबंदी को बढ़ावा देने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके तहत पंचुर, खैरा तथा लखोली गांव में चकबंदी कार्य शुरू किया जा चुका है। इसके अलावा सीमांत क्षेत्रों में अखरोट के 4 हजार पौधा भी निःशुल्क वितरित की जाएगी।

Leave A Comment