Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



मैड मुहिम : परेड ग्राउंड के पास किया एक और दीवार का कायाकल्प

देहरादून के नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) ने परेड ग्राउंड की जर्जर दीवारों के एक और हिस्से का कायाकल्प किया। यह हिस्सा परेड ग्राउंड की परिधि में मैड का दसवां दीवार कायाकल्प है। सदस्यों ने पहले दीवार पर सफ़ेद रंग किया और फिर उस पर पेंसिल से चित्रकला की। फिर कुछ समय के लिए रंग को सूखने के लिए छोड़ दिया गया। उसके पश्चात् सभी सदस्यों ने मिलकर उस चित्रकला में रंग भरे। मैड की एक कलाकार, श्रेया रोहिल्ला ने बताया, “हमारा लक्ष्य दीवारों को सिर्फ सुन्दर बनाना ही नहीं, बल्कि समाज कल्याण हेतु सन्देश देना भी है। हम चाहते हैं कि लोग जब इन दीवारों को देखें, तो कुछ नया सीखें।” मैड सदस्यों ने इस दीवार पर एक रंगीन डिज़ाइन चित्रित किया जिसमे उन्होंने समुद्रों एुर नदियों में प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण को दर्शाया। दीवार पर प्लास्टिक की बोतलों में मछलियों को कैद दिखा कर छात्रों ने बताया की कैसे रोजमर्रा में इस्तेमाल हो रही प्लास्टिक की बोतलों की वजह से इन जीव जंतुओं का जीवन खतरे में है। मैड की सदस्य आर्ची बिष्ट ने बताया, “इस दीवार के माध्यम से हमने प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करने के परिणाम दर्शाये हैं। हम चाहते हैं कि लोग समझें कि प्लास्टिक के उपयोग से हम न सिर्फ अपने पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं, बल्कि अन्य जीवित प्राणियों के भी जीवन जो भी खतरे में डाल रहे हैं। इस अभियान में कलाकेंद्र के भी कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। अभियान में आदर्श त्रिपाठी, नवीन, सनत, गायत्री, प्रदीप, यश राज, शरद, और खुशबू ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave A Comment