मॉडलिंग की दुनिया में उतरी सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा
खेल मनोरंजन कोना | महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा मॉडलिंग में डेब्यू कर चुकीं हैं। एक मशहूर कपड़े के ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो में वह देखी जा सकती हैं। 24 वर्षीय सारा, वेल्स एक्ट्रेस बनिता संधू के साथ पोज दे रहीं हैं। दोनों के साथ तीसरी मॉडल तानिया श्रॉफ हैं, जो मुंबई के मशहूर उद्योगपति जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं।





















