Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



मोदी सरकार की बड़ी कैबिनेट का बड़ा संदेश, जानिए ख़बर

नई दिल्ली | नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ 57 अन्य मंत्रियों को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 2014 में मोदी ने 45 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी, जिसमें 23 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री थे। हालांकि इस बार 24 कैबिनेट, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। पिछली बार पीएम मोदी ने ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ का लक्ष्य रखा था। स्ट्रेंथ बाद में बढ़कर 70 हो गई थी। इस बार भी मंत्रिपरिषद का विस्तार हो सकता है और यह आंकड़ा अधिकतम 81 मंत्रियों (लोकसभा की स्ट्रेंथ का 15 फीसदी) का हो सकता है।फिलहाल मंत्रियों के पोर्टफोलियो नहीं बांटे गए हैं पर जिस नंबर पर मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ली उससे काफी कुछ साफ हो गया है। मोदी के बाद पहले कैबिनेट मंत्री के तौर पर पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने शपथ ली। ऐसे में सरकार में उनकी नंबर दो की पोजीशन बनी रह सकती है। सरकार में शामिल सबसे चर्चित व प्रभावशाली चेहरे, बीजेपी की प्रचंड जीत के आर्किटेक्ट अमित शाह को उसके बाद शपथ दिलाई गई। इसके बाद क्रम से नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा और निर्मला सीतारमण ने शपथ ली। टॉप चार कैबिनेट मंत्रालय- गृह, विदेश, वित्त और रक्षा संभालने वाले मंत्रियों को महत्वपूर्ण कैबिनेट कमिटी ऑफ सिक्यॉरिटी (CCS) में शामिल किया जाता है। मंत्रियों की चॉइस में भी उन राज्यों को उच्च प्राथमिकता में रखा गया है, जहां आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं। वास्तव में 2014 की तुलना में मंत्रियों की संख्या जो बढ़ी है, वे जूनियर मंत्री हैं, जो नए चेहरे हैं या केंद्र में राजनीतिक अनुभव कम है। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 9 मंत्री बने जिनमें पीएम मोदी भी शामिल हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 9, बिहार से 5 (6 अगर रामविलास पासवान को शामिल करें जो राज्यसभा के रास्ते आएंगे) मंत्री बने हैं। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। दिल्ली, बिहार में अगले साल और पश्चिम बंगाल, केरल, पुदुचेरी, तमिलनाडु और असम में 2021 में चुनाव हैं।

Leave A Comment