Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



रामकिशन यादव का साइकिल पर दवा बेचने से योग गुरु बाबा रामदेव तक का सफर

ramdev

जब दिल में चाह हो तो कोई रेखा आप के हाथ में आगे बढ़ने का हो या न हो आप का जीवन में बढ़ना तय है | विदित हो की योग गुरु बाबा रामदेव की जीवनी पर एक टेलीविजन शो ‘स्वामी रामदेव : एक संघर्ष’ 12 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस कार्यक्रम में गुमनामी से प्रख्यात योग गुरु और फिर आयुर्वेद का दिग्गज ब्रांड खड़ा करने तक रामदेव की जीवन यात्रा को दर्शाया जाएगा. कार्यक्रम का निर्माण अजय देवगन फिल्म प्रोडक्शंस और वाटरगेट प्रोडक्शन कर रहे हैं. एक प्रेस कांफ्रेंस में योगगुरु ने अपने जीवन के बारे में बात की. उन्होंने बताया, ‘मेरा हाथ देखकर कहते थे कि मेरे हाथों में भाग्यरेखा नहीं है. मैंने कभी इस बात पर विचार भी नहीं किया. विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर मैं आज यहां पहुंचा हूं. भारत देश में जन्म लेना ही मेरे सौभाग्य है. मैनें भविष्य की योजना भी बना ली है. 50 सालों का मास्टर प्लान तैयार है, जिसमें बच्चों को शिक्षित करना ही एक मात्र उद्देश्य है.’ बाबा रामदेव का जन्म साल 1965 में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था. उनका असली नाम रामकिशन यादव है. उन्हें महज आठ साल की उम्र में आधे शरीर में पैरालिसिस का अटैक आ गया था. इसके बाद बाबा रामदेव बिस्तर से उठ नहीं सकते थे. आज भी उनकी एक आंख पर उस अटैक का असर दिखता है.बाबा रामदेव के हाथ में योग से जुड़ी एक किताब हाथ लगी. इस किताब के पन्ने पर लिखा था कि योग करने से मन और तन पर कंट्रोल किया जा सकता है. इस किताब पढ़कर ही उन्होंने योगा करना शुरु किया. रामदेव का पढ़ाई में मन नहीं लगता था. उन्होंने खानपुर के गुरुकुल में एडमिशन में ले लिया. यहीं पर उनकी मुलाकात बालकृष्ण से हुई थी. गुरुकुल के बाद वह कलवा आश्रम चले गए थे. जहां उनकी मुलाक़ात आचार्य बलदेव से हुई.1995 के बाद बाबा रामदेव बड़े बड़े शिविर आयोजित करने लगे. जिसमें कई बड़े अधिकारी, नेता और मंत्री भी आने लगे. साल 2001 में उन्हें संस्कार चैनल ने बाबा रामदेव के प्रोग्राम को 20 मिनट का स्लॉट दिया. इसके बाद बाबा रामदेव संस्कार चैनल से आस्था चैनल पर चले गए.बाबा के लिए सबसे कीमती चीज है उनका स्कूटर. बजाज कंपनी का. जो आज भी उनकी गौशाला में रखा रहता है. नब्बे के दशक की शुरुआत में इसी पर सवार हो वह हरिद्वार में दवाइयां बेचते थे.

Leave A Comment