Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान

आस्ट्रेलिया में चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान कर दी है। इस टीम में दिग्गज गोलकीपर सविता की वापसी हुई है। उन्हें उप-कप्तान का कार्यभार सौंपा गया है। एचआई की ओर से जारी इस 18 सदस्यीय टीम की कमान रानी रामपाल के हाथों में हैं। आस्ट्रेलिया में चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को पूल-ए में मलेशिया, वेल्स, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल किया गया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पांच अप्रैल को वेल्स से होगा। सविता को कोरिया दौरे के लिए आराम दिया गया था। उन्होंने अब टीम में वापसी कर ली है। उनके साथ राजानी एतिमार्पु गोलकीपर की जिम्मेदारी साझा करेंगी। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को विश्वास है कि उनकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में कोरियाई दौरे की तरह ही प्रदर्शन करेगी। हरेंद्र ने कहा, टीम ने कोरिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया और उच्च स्तरीय टीम को मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों में भी यह टीम उलटफेर करेगी। इसका लक्ष्य पोडियम हासिल करना है। भारतीय महिला टीम ने 2002 में इंग्लैंड में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने फाइनल में मेजबान देश को 3-2 से मात दी थी। इसके बाद, 2006 में आस्ट्रेलिया से फाइनल में मिली हार के कारण भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 2010 और 2014 में टीम पांचवां स्थान ही हासिल कर पाई थी। कप्तान रानी को आशा है कि उनकी टीम 2002 और 2006 की पदक जीत को फिर से दोहराएगी।टीम में  सविता (उप-कप्तान), राजानी एतामार्पु, दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, सुशीला चानु पुखरंबम, मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालेरमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और पूनम रानी।

Leave A Comment