Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

yuva

देहरादून | मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखण्ड और सजग इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में देहरादून जनपद के एसजीआरआर इंटर कॉलेज नेहरुग्राम में “युवा संवाद”कार्यक्रम आयोजित हुआ। संवाद का यह का र्यक्रम समिति के अध्यक्ष ललित जोशी के द्वारा प्रारम्भ हुआ जिसमे उन्होंने राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, समाज में बच्चों में फ़ैल रही नशाखोरी, माता-पिता के प्रति आज के युवाओं का कर्तब्य और देश की सुरक्षा में लगे जवान के प्रति सम्मान तथा देश की ज्वलंत समस्याओं में शिक्षा , स्वास्थ्य , पलायन, सुशासन, कानून व्यवस्था, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा संस्कृति और सभ्यता के बिषयों पर अपने विचार रखे तथा युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे राजनेताओं का बहिष्कार करने चाहिए जो चुनावों के दौरान नशा ओर भ्रस्टाचार को बढ़ावा देते है। आज का युवा धीरे-धीरे नींद के नशे के आदी होते जा रहे हैं. बड़े शहरों के हाई-फाई क्लब से निकलकर ये नशा अब गाँव की तंग गलियों तक पहुंच चुका है. युवा ही नहीं नाबालिग बच्चे भी इस नशे के ग्राहक हैं. राजधानी में बैखौफ नशा बेचा जा रहा है. यदि आज हम सजग न हुए तो फिर हमारा युवा भारत का सपना सिर्फ नाम भर के लिए रह जायेगा युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने भी संवाद से जुड़े बिषय पर अपने अपने विचार रखे ओर नशाखोरी के खिलाफ समाज को जागरुक करने का संकल्प लिया। कुछ युवाओं ने पलायन पर गम्भीर चिंता भी ब्यक्त की तो कुछ ने संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को बचाने की बात कही, युवाओं ने देश की वर्तमान समय में चल रहे ज्वलंत बिषयों पर युवा संवाद में निर्भीकता से अपनी राय रखी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रतिभाग करने वाले विशिष्ठ छात्रों को समिति के माध्यम से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. स्कूल के प्रधानाचार्य किशोर सिंह घुग्तियाल, ने अपने संबोधन में समिति के कार्यों को सराहा तथा युवाओं के लिए इस तरह के जागरूकता परक अति आवश्यक बताया।

Leave A Comment