Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



रूस : अब 2036 तक राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन

रूस के संविधान में हुआ बदलाव

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जो उन्हें 2036 तक राष्ट्रपति पद की दौड़ में बने रहने की योग्यता प्रदान करता है | इस कदम के जरिए पिछले साल संवैधानिक बदलाव के लिए हुए मतदान में प्राप्त समर्थन को औपचारिक रूप दिया गया है | पिछले साल एक जुलाई को हुए संवैधानिक मतदान में एक ऐसा प्रावधान भी शामिल था जो पुतिन को दो और बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की अनुमति प्रदान करता है |  पुतिन द्वारा हस्ताक्षर किए गए संबंधित कानून की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई है | दो दशकों से भी अधिक समय तक सत्ता पर काबिज रहने वाले 68 वर्षीय पुतिन ने कहा कि वह 2024 में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस बारे में विचार करेंगे कि उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा मैदान में उतरना है या नहीं | रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 के बाद रूस के राष्ट्रपति का कार्यकाल 6-6 साल का होगा . अगर पुतिन दोनों बार जीत हासिल करते हैं तो वह अगले 15 साल तक राष्ट्रपति के पद पर रहेंगे |ऐसा कर पुतिन सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले नेता बन जाएंगे | वह रूस पर शासन करने वाले जोसेफ स्टालिन और पीटर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे | हाल ही में रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नावलनी की रिहाई को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे | नावलनी ने पुतिन पर गंभीर आरोप लगाए थे और वह उनके आलोचक भी माने जाते हैं. पुतिन पर लोगों ने विपक्षी नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया था | एक अन्य मामले में दर्जनों लोगों को एक कार्यक्रम से गिरफ्तार किया गया था, इनमें भी ज्यादातर विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल थे | रूस के अधिकारियों ने ट्विटर को लेकर कहा था कि इसकी गति को मई के मध्य तक धीमा ही रखा जाएगा | हालांकि इसे फिलाहल ब्लॉक नहीं किया जा रहा है | ऐसा इसलिए क्योंकि ट्विटर ने प्रतिबंधित सामग्री को तेजी के साथ हटाने का काम शुरू कर दिया है | रूस की सरकार और इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के बीच हाल में खींचतान देखी गई है | अब इस नई घोषणा को खींचतान में विराम के तौर पर देखा जा रहा है |

Leave A Comment