Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



लकवाग्रस्त बीरा को हेल्पेज ने दिया सहारा, जानिये खबर

PEHCHAN-PAHAL

 

रुद्रप्रयाग। हेल्पेज इण्डिया के फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ रंगलाल यादव ने पैरापलेजिया रोग से पीड़ित पचास वर्षीय महिला को रिकाॅर्ड 35 दिनों में अपने पैरों पर खड़ा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पैरापलेजिया रोग रीढ़ की हड्डी की एक बीमारी है, जिसमें शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो जाता है। महिला के परिजनों ने इसके लिए हेल्पेज इण्डिया एवं डाॅ रंगलाल यादव का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।  डाॅ रंगलाल यादव ने बताया कि अस्पताल में एक माह पूर्व कुरछोला ग्राम की पैरापलेजिया रोग से पीड़ित एक गरीब महिला बीरा देवी (50) अपना ईलाज कराने आई थी। महिला गरीब परिवार से थी। महिला का पति श्रमिक है और वह भी अधिकांशतः बीमार ही रहता है। ऐसे में महिला का सम्पूर्ण ईलाज कराना सम्भव नहीं हो पा रहा था। पैरापलेजिया रोग रीढ़ की हड्डी में होता है जो अक्सर लम्बे समय तक कमर दर्द रहने के कारण भी होता है। इस बीमारी में महसूस करने की क्षमता कम हो जाती है और मरीज को शौच एवं पेशाब पर नियन्त्रण नहीं रह पाता है। इसके साथ ही शरीर के निचले अंगों को लकवा हो जाता है। ऐसे में किसी ने उन्हें हेल्पेज इण्डिया के निःशुल्क अस्पताल जाने की राय दी। बीरा देवी का बेटा अनुज उन्हें गोद में उठाकर अस्पताल लाया, जहां उन्होंने फिजियोथेरेपी से उनका ईलाज किया और 35 दिनों में ही उन्हें ठीक कर अपने पैरो पर चलते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज किया। हेल्पेज इण्डिया के जिला समन्वयक प्रवीण राॅय एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पंकज राठौर ने बताया कि केदारनाथ आपदा के बाद से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा में हेल्पेज इण्डिया बेहतर कार्य कर रही है। संस्था न केवल दूर दराज के गांवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रही है, बल्कि अगस्त्यमुनि सौड़ी के पास एक बीस बेड का अस्पताल भी खोला हैं जिसमें क्षेत्र के गरीब मरीजों का निःशुल्क ईलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि पहाड़ की विषम भोगोलिक परिस्थितियों के कारण कई लोग विभिन्न कारणों से लकवाग्रस्त हो जाते हैं। जिन्हें लम्बे समय तक फिजियोथेरेपी एवं ईलाज की आवश्यकता पड़ती है। हेल्पेज इण्डिया ने पहाड़वासियो की इन समस्याओं को समझा और अस्पताल में एक व्यवस्थित फिजियोथेरेपी अनुभाग खोला है जहां एक पूर्णकालिक डाॅक्टर मरीजों की निरन्तर फिजियोथेरेपी कर रहा है। अस्पताल में गरीब मरीजों को निःशुल्क रहने की व्यवस्था की गई है।

Leave A Comment