Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



लाभ के पद को लेकर ‘आप’ का विरोध

AAP

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में विधायकों को लाभ का पद दिये जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए गांधी पार्क में धरना दिया और कहा कि इस सुविधा को तत्काल प्रभाव से निरस्त किये जाने की मांग की गई। वहीं उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और केन्द्र की जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप नौटियाल के नेतृत्व में गांधी पार्क में इकठठा हुए और वहां पर उत्तराखंड सरकार में विधयकों को लाभ का पद दिये जाने के विरोध् में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उनका कहना है कि मुख्य सचिव शत्रुधन सिंह ने अनुसूईया प्रसाद मैखुरी को गैरसैंण विकास परिषद तथा कैबिनेट मंत्री सदस्य विधानसभा दिनेश धनै को निदेशक एवं अध्यक्ष गढवाल मंडल विकास निगम लिमिटेड का दायित्व दिया गया है। उनका कहना है कि इसके साथ ही सदस्य विधानसभा नवप्रभात को अध्यक्ष राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद, गणेश गोदिया को अध्यक्ष बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मयूख महर को उपाध्यक्ष राजय योजना आयोग व अध्यक्ष सीमांत क्षेत्रा कार्यव्रफम अनुश्रवण परिषद, राजेन्द्र सिंह भंडारी को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय बीस सूत्राीय कार्यव्रफम व्रिफयान्वयन समिति व अध्यक्ष राज्य स्तरीय जिला योजना अनुश्रवण एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा आपदा पुनर्निर्माण एवं अनुश्रवण समिति का दायित्व दिया गया है। उनका कहना है कि इसके साथ ही साथ सदस्य विधानसभा नारायण राम आर्य को अध्यक्ष उत्तराखंड समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति एवं अध्यक्ष एससीएसपी तथा डीएसपी अधिनियम अनुपालन व अनुश्रवण समिति, हरीदास को अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड एवं अध्यक्ष हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण, सरबत करीम अंसारी को अध्यक्ष उत्तराखंड आवास विकास परिषद तथा आवास निधि एवं अध्यक्ष गन्ना एवं चीनी विकास बोर्ड का दायित्व दिया गया है। सुंदरलाल मंद्रवाल को सलाहकार समाज कल्याण मुख्यमंत्री एवं सलाहकार समाज कल्याण व राज्य संपत्ति विभाग एवं ममता राकेश को अध्यक्ष राज्य महिला सशक्तिकरण परिषद का दायित्व दिया गया है और यह सभी दोहरे लाभ के पद है इन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस अवसर पर अनूप नौटियाल, सरोज पांडेय, श्याम बाबू पांडे, अश्वनी पांडे, पूजा भल्ला, उपमा अग्रवाल, सुनीता सिंह, उमा सिसौदिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Comment