Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



लालू के 22 ठिकानों पर आईटी की रेड, 1000 करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी का शक

lalu

नई दिल्ली। आरजेडी चीफ लालू यादव की कथित बेनामी प्रॉपर्टी मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिल्ली-एनसीआर के 22 ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली के घिटोरनी स्थित शकुंतला फार्म पर भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। बता दें कि शकुंतला फार्म प्रेमचंद गुप्ता के नाम पर है और शकुंतला फार्म में लालू का परिवार रहता है। इसके अलावा बिजवासन, सैनिक फार्म की प्रॉपर्टी और गुरुग्राम में भी है प्रॉपर्टी। इसमें संलिप्त प्रेमचंद गुप्ता के बेटों के घरों पर भी छापेमारी चल रही है। लालू यादव के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कुछ करीबी पार्टी नेताओं के घर भी रेड की गई। छापेमारी में दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी की प्रॉपर्टी भी शामिल है। लालू यादव के बेटों और दामाद सहित सांसद प्रेमचंद गुप्ता के बेटों के घर पर भी छापेमारी जारी है। आईटी डिपार्टमेंट को लालू की 1000 करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी का शक है। बिहार बीजेपी प्रेसिडेंट सुशील मोदी ने कहा, श्श्करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी गई। बिहार में भी प्रेमचंद गुप्ता को मुखौटा बनाकर प्रॉपर्टी खरीदी गई। अगर एजेंसियों के पास दस्तावेज हैं, तो उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए। करीब 6 फर्जी कंपनियों के जरिए प्रॉपर्टी खरीदी गई। नीतीश कुमार भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुशील मोदी ने लालू के दिल्ली स्थित मकान के अलवा प्लाटों की खरीददारी और पटना में बन रहे एक मॉल की मिट्टी को गलत तरीके से बेचने के आरोप लगाए थे। बीजेपी के आरोपों के बाद बिहार सरकार ने लगातार चुप्पी साध रखी थी। बता दें कि भाजपा नेता सुशील मोदी लगातार लालू की अवैध संपत्ति को लेकर खुलासे करते रहे हैं और इस मामले में उन्होंने करीब 40 दस्तावेज पेश किए थे। सुशील मोदी ने लालू प्रसाद की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती पर करोड़ी की जमीन कौड़ियों के भाव खरीदने का आरोप लगाया है। सुशील मोदी का आरोप है कि मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने दिल्ली में संदिग्ध तरीके से महज 1.40 करोड़ रुपये में सौ करोड़ कीमत वाली संपत्ति खरीदी है. उनके मुताबकि भारती और कुमार ने 25 अक्तूबर, 2008 में अपनी कंपनी मिशेल पैकर्ज एंड प्रिंटर (च्स्ज् स्जक.) के 10 रुपये मूल्य वाले शेयर शालिनी होल्डिंग लिमिटेड, ऐड-फिन कैपिटल सर्विस, मणि माला दिल्ली प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड और डायमंड विनिमय प्राइवेट लिमिटेड को 90 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे थे. फिर इन चारों कंपनियों ने अगले साल 25 सितंबर को ये सारे शेयर भारती और कुमार की कंपनी को वापस बेच दिए. यानी 90 रुपये की कीमत पर खरीदे गए इन शेयरों के लिए बस एक और दो रुपये ही लिए। सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद यादव के परिवार पर मिट्टी घोटाले का भी आरोप लगाया. आरोपों के मुताबिक राजधानी पटना में बिहार का सबसे बड़ा मॉल बनाया जा रहा है. इस मॉल का मालिकाना डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के पास है। आरोप है कि इस कंपनी में आरजेडी अध्यक्ष के लालू प्रसाद के बड़े बेटे और मंत्री तेजप्रताप यादव, छोटे बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बेटी चंदा यादव डायरेक्टर हैं. आरोप है कि मॉल की मिट्टी को पर्यावरण एवं वन विभाग ने बिना टेंडर निकाले ही 90 लाख रुपए में खरीद लिया। सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव की दिल्ली में 115 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आखिर क्यों मुंबई के 5 हीरा व्यापारियों ने बिना ब्याज के पांच करोड़ रुपये केबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को लोन दिया और क्यों कुछ सालों के बाद एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कंपनी के सारे शेयर लालू के परिवार वालों के नाम कर दिए? सुशील मोदी ने दावा किया कि केबी एक्सपोर्ट्स की इमारत जिस जमीन पर बनी है, उसी पते पर लालू के विश्वासपात्र और आरजेडी सांसद प्रेम गुप्ता की कंपनी डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड भी रजिस्टर्ड है!कल नीतीश कुमार ने भी कहा था कि अगर इस मामले में विपक्ष के पास कोई प्रूफ है तो वो जांच करा ले। इस बयानबाजी और तमाम हलचल के बाद आज सुबह 8.30 से ही आयकर विभाग ने छापेमारी करनी शुरु कर दी है।

Leave A Comment