Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



लॉकडाउन: इंटरटेनमेंट के लिए पुराने समय के लोक प्रिय कॉन्टेंट को प्राथमिकता दे रहे लोग

 

देहरादून। कोविड-19 के मद्देनजर लागू किये गए लॉकडाउन में मनोरंजन के लिए देशवासी पुराने समय के मनोरंजक और लोक प्रिय कॉंटेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। पुरानी यादों को ताजा करना और उन पलों को पुनः जीना एक चलन बन गया है। कुछ ऐसा ही चलन एयरटेल एक्स-स्ट्रीम ऐप पर उपयोगकर्ताओं के बीच देखा गया है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम डिजिटल कॉंटेंट प्रदान करने वाला भारत का पहला वीडियो नेटवर्क है। लोगों के बीच लोक प्रिय एयरटेल ऐप 10ए000 से अधिक शो और 400 से अधिक टीवी चैनल देखने की सुविधा प्रदान करता है। मार्च 2020 के मध्य तक ऐप पर स्ट्रीमिंग वीडियो की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई, लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं के बीच पुराने शो और फिल्मों को लेकर मांग में काफी उछाल देखा गया है। अपने जमाने के अत्यधिक लोक प्रिय टीवी शो जैसे मालगुडी डेज़, देख भाई देख, ज़बान संभाल के, और कई अन्य के लिए मांग में 300 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया है।
बॉलीवुड की क्लासिक्स फिल्मों जैसे- चौदहवीं का चांद, मदर इंडिया, डॉन, पड़ोसन, अंदाज़ अपना अपना और राजा बाबू दर्शकों के बीच काफी लोक प्रिय हो रहा है और इसकी मांग में 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पुराने कॉंटेंट को लेकर मांग में इस वृद्धि के पीछे यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश के छोटे शहरों के उपयोगकर्ता हैं, इन्होंने मांग में लगभग 80 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। यह इन शहरों में स्मार्टफोन और 4जी की बढ़ती पहुंच के साथ ही ओटीटी के प्रति लोगों में बढ़ते रुझान को दर्शाता है।  आज कल लोग घरों में समय व्यतीत कर रहे हैं और उनकी ऑनलाइन सक्रियता बढ़ गई है।इसी कारण एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर प्रति उपयोगकर्ता औसत समय और दैनिक सत्रों की संख्या भी 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है। लोगों के रुझान पर बात करते हुए आदर्श नायर, चीफ प्रोडक्ट आफिसर-भारती एयरटेल, ने कहा, “वर्तमान समय में मनोरंजक वीडियो की मांग में स्पष्ट उछाल आया है। वर्तमान संकट के बीच हमारे पास काफी समय है कि हम अपने पुराने दिनों में लौट सकें और उन यादों को पुनःजी सकें। लोग ऐसा कर भी रहे हैं। एयरटेल एक्स-स्ट्रीम भारतीय दर्शकों को केन्द्र में रखकर प्राथमिकता के आधार पर वीडियो कॉंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारे पास पुराने क्लासिक्स की एक बड़ी लाइब्रेरी है, जिसके कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए उपयोगकर्ता जुड़ रहे हैं। एयरटेल एक्स-स्ट्रीम नये कॉंटेंट श्रेणियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें बच्चों के लिए एक खास श्रेणी शामिल है। यह बच्चों का विज्ञान, वृत्त चित्रों, पारिवारिक फिल्मों के साथ-साथ एनिमेटेड वीडियो द्वारा मनोरंजन कर उन्हें अपने घरों में व्यस्त रखेगा।यह उपयोगकर्ताओं को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। इसने डेविल्स सर्किट के साथ साझेदारी में बाधा दौड़ के प्रोत्साहन के लिए एक प्रेरक श्रृंखला भी शुरू की है।

Leave A Comment