Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



वर्ल्ड कप : 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है। चौथे स्थान के लिए अंबाती रायडू को नहीं चुना गया। टीम में चौंकाने वाला नाम विजय शंकर का रहा। टीम इंडिया में चौथे नंबर के लिए अंबाती रायडू और विजय शंकर के बीच होड़ थी। चयन समिति ने रायडू पर शंकर को तरजीह दी। हालांकि, शंकर के पास सिर्फ नौ वनडे खेलने का ही अनुभव है, जबकि रायडू 55 वनडे खेल चुके हैं। 23 अप्रैल तक इस टीम बदलाव किया जा सकता है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, “कई सिचुएशन हो सकती हैं जहां आपको ऑलराउंडर की जरूरत पड़े। इसलिए जडेजा टीम के लिए जरूरी हैं। वो टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद हमने रायडू को कुछ चांस दिए, लेकिन विजय शंकर कुछ मौकों पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं, वे एक अच्छे फील्डर हैं।” 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी है । मुख्य चयनकर्ता ने कहा, टीम में देखिए तो हमारे पास सात गेंदबाजों के लिए तैयारी की है। केदार जाधव या दिनेश कार्तिक में से कोई चौथे नंबर पर खेल सकता है। पिछले एक महीने में हमें टीम के लिए काफी दुविधा हुई, लेकिन बेहतर विकेटकीपिंग की वजह से कार्तिक को टीम में मौका दिया जा रहा है। केएल राहुल हमारे लिए रिजर्व ओपनर के तौर पर रहेंगे। टीम मैनेजमेंट जरूरत के हिसाब से उनका प्रयोग करेगा।

Leave A Comment