Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



वाराणसी में पीएम मोदी मांएगे जरूरतमन्द बच्चो के साथ अपना जन्‍मदिन

pm-narendra-modi

17 सितंबर को वाराणसी शहर से करीब दस किलोमीटर दूर नरउर प्राथमिक स्‍कूल के बच्‍चों के साथ पीएम न केवल एक कुछ समय बिताएंगे बल्कि उनके मन की सुनेंगे और अपनी बात सुनाएंगे भी। वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अपने जन्‍मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को प्‍यार और गिफ्ट बांटते दिखेंगे। बर्थडे गिफ्ट के पिटारे में प्रेरणादायक किताबें-कॉपियां, रंग-बिरंगी टोपी आदि होगी तो रिटर्न गिफ्ट में बच्‍चे पढ़-लिखकर देश का अच्‍छा नागरिक बनने का वचन देंगे। पीएम मोदी को जो बच्‍चे अब तक टीवी पर देख और सुन रहे थे, उनके स्‍कूल में आने की खबर से बच्‍चों की खुशी देखते ही बन रही है। अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन पीएम मोदी सबसे पहले काशी विद्यापीठ ब्‍लॉक के नरउर प्राथमिक स्‍कूल में बच्‍चों के बीच होंगे। ग्रामीण परिवेश के बावजूद यह स्‍कूल शहर के अंग्रेजी माध्‍यम के स्‍कूलों से कहीं कम नहीं है। स्‍वयं सेवी संस्‍था की ओर से यहां स्‍मार्ट क्‍लास और ‘रीड टू होम’ के तहत नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक बच्‍चों को शिक्षा दी जा रही है।तीन साल के श्‍याम से लेकर पूजा, पार्वती, दिव्‍यांग चंदन और इन जैसे सौ से ज्‍यादा बच्‍चे मोदी अंकल के सवालों का जवाब देने के लिए अपने-अपने ढंग से तैयारी में जुटे हैं। गिफ्ट को लेकर बच्‍चे ज्‍यादा ही उत्‍साहित हैं। आपस में बातचीत में सभी के मन में यही है कि क्‍या-क्‍या मिलेगा। पीएम कार्यक्रम के कारण शुक्रवार को पूरे दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्‍कूल में सबकुछ दुरुस्‍त कराने में जुटे रहे। स्‍कूल के कमरों की फर्श ठीक करने से लेकर रंग-रोगन करने में दर्जनों मजदूर लगाए गए हैं। सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लेने के लिए एसपीजी की टीम भी स्‍कूल पहुंच चुकी है। पीएम मोदी नरउर में बच्‍चों संग संवाद के बाद लालपुर स्थित दीनदयाल हस्‍तकला संकुल में 700 बच्‍चों के साथ अपनी जीवन पर आधारित फिल्‍म ‘चलो जीते हैं’ देखेंगे। पहले दिन का ज्‍यादा समय बच्‍चों के साथ बिताने के साथ काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

Leave A Comment