विश्व में प्राकृतिक आपदाओ से दो करोड़ लोग बेघर
हर साल प्राकृतिक आपदाओ के कारण लाखो लोगो के जीवन में तबाही का कारण बनती आ रही है एक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार , पिछले साल आई बाढ़ और तूफ़ान और भूकम्प जैसे आपदाओ के कारण करीब दो करोड़ लोग बेघर हो गए | एनआरसी की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है की जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह की आपदाए भयानक रूप ले रही है अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले दशकों में इसके और भयानक होने की आशंका है | बेहतर निर्माण व्यवस्था के जरिये बेघर लोगो के लिए कुछ हद तक निपटा जा सकता है | इन आपदाओ की सबसे अधिक चपेट में एशिया रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 2014 में अकेले एशियाई देशो में करीब 1.93 करोड़ लोग बेघर हो गए | इनमे चीन और फिलीपींस में आई तूफ़ान और भारत में आई बाढ़ की अहम भूमिका रही है |





















