Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



शर्मनाक : साइकिल पर भाई का शव लेकर गया युवक

asam

दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के विधानसभा क्षेत्र मजुली से बुधवार को एक चैंकाने वाली तस्वीर सामने आई. इसमें एक शख्स अपने 18 वर्षीय भाई के शव को साइकिल पर ले जा रहा है. बताया जा रहा है कि गांव की सड़क की हालत खराब होने के कारण किसी भी गाड़ी वाले ने शव को ले जाने से मना किया, जिसके बाद व्यक्ति को शव को साइकिल पर लेजाने पर मजबूर होना पड़ा.व्यक्ति के भाई की शव ले जाती हुई तस्वीर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सोनोवाल ने इसके जांच के आदेश दे दिये हैं. साथ ही स्थानीय स्वास्थय अधिकारियों को भी मौके पर भेजा गया था. खबर के अनुसार, मंगलवार शाम को व्य७ि के भाई की अस्पताल में मौत हो गई थी. जिसके बाद वह शव को साइकिल पर बांध कर गांव में ले गया. मामले के बाद डिप्टी कमिश्नर पीजी झा ने बताया कि युवक की मौत गारामुर सिविल अस्पताल में हुई थी, लेकिन उनके गांव बालीजान में जाने के लिए सड़क की व्यवस्था ना होने के कारण उसे ऐसा करना पड़ा. बताया जा रहा है कि युवक को सांस में तकलीफ होने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी मृत्यु का कारण भी यही बताया जा रहा है. अस्पताल की ओर से कहा गया है कि उन्होंने वाहन मुहैया कराने के आदेश दिये थे. लेकिन वह पहले ही शव को लेकर चले गये थे। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ओडिशा में जब आदिवासी दाना मांझी को अपनी पत्नी के पार्थिव शरीर को कंधे पर रखकर कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा तब उन तस्वीरों ने देश को झकझोर के रख दिया था।

Leave A Comment