Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



शासन ने नगर के लिए 58 करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त की

ghantaghar dehradun

देहरादून | शासन द्वारा प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों को 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में मूल अनुदान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 की द्वितीय किस्त की कुल धनराशि अठ्ठावन करोड़ इक्यानवे लाख तिरेसठ हजार अवमुक्त कर दी गई है। इस सम्बन्ध में अपर सचिव वित्त एलएन पंत द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार नगर निगमों के मुख्य अधिकारियों को चौबीस करोड़ तेईस लाख इक्यावन हजार नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को अठ्ठाईस करोड़ इक्यानब्बे लाख सैंतीस हजार तथा नगर पंचायत परिषद को 5,76,75000(पांच करोड़ छियेत्तर लाख पिचत्तर हजार) की धनराशि अवमुक्त की गई है। अपर सचिव वित्त द्वारा जारी शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अनुदान की धनराशि का उपयोग मूलभूत नागरिक सुविधाओं यथाः जल आपूर्ति, सीवरेज तथा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, सेप्टैज प्रबन्धन सहित स्वच्छता, जल निकासी, सामुदायिक परिसम्पत्तियों का रख-रखाव, सड़कों, फुटपाथों एवं स्ट्रीट लाइट तथा कब्रिस्तान और शमशानों के रख-रखाव हेतु किया जायेगा।

अन्य खबर …
अपर सचिव कार्मिक भूपाल सिंह मनराल ने बताया है कि शासन द्वारा जनहित में अपर सचिव शहरी विकास, खनन तथा निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है तथा जिलाधिकारी नैनीताल दीपेन्द्र कुमार चौधरी को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव शहरी विकास, खनन तथा निदेशक शहरी विकास के पद पर तैनात किया गया है।

Leave A Comment