Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, विपक्ष सरकार को घेरने के मूड में

Sansad Bhawan

आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। अब तक के जो सियासी संकेत और संदेश हैं, उस हिसाब से यह मोदी सरकार के 4 साल का सबसे ज्यादा घमासानवाला सत्र साबित हो सकता है। इस सत्र में जहां विपक्ष सरकार पर पहली बार हर तरह से हमला करने के मूड में है तो मोदी सरकार ने भी पलटवार करने की तैयारी कर ली है। साथ ही इस सत्र में विपक्षी एकता की भी परीक्षा होने वाली है। नीरव मोदी और पीएनबी घोटाले के मुद्दे पर विपक्ष मोदी सरकार को घेरने के लिए कमर कस चुका है। विपक्ष इसे मोदी सरकार के सबसे बड़े घोटाले के रूप में पेश करेगा। इसके अलावा राफेल डील पर भी विपक्ष हंगामा करेगा। हालांकि सत्र से पहले ही विपक्ष में पीएनबी घोटाले की जांच को लेकर दरार उभर चुकी है। कांग्रेस ने जहां जेपीसी गठन की मांग की थी, वहीं टीएमसी सहित कुछ विपक्षी दलों ने इससे किनारा कर लिया था। सचिन तेंडुलकर और रेखा के लिए भी यह अंतिम संसद सत्र होगा। दोनों का टर्म अप्रैल में खत्म हो रहा है। दोनों ने संसद में अब तक एक भी मामले पर अपनी राय नहीं पेश की, न ही किसी बहस में शामिल हुए। हालांकि पिछली बार सचिन तेंडुलकर जरूर स्पोर्ट्स बिल पर बोलने के लिए उठे थे लेकिन हंगामे के कारण वह बोल नहीं सके थे। त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद बीजेपी भी विपक्ष पर पलटवार करने के मूड में है। करप्शन पर विपक्ष के हमले का जवाब पार्टी कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी के साथ देगी। साथ ही सरकार करप्शन से जुड़े 3 बिल भी इस सत्र में पेश करने की तैयारी में है। सरकार तीन तलाक और ओबीसी बिल को किसी भी सूरत में इस सत्र में पास कराने की कोशिश करेगी। बीजेपी को उम्मीद है कि दोनों बिलों से उसे सियासी लाभ हो सकता है। ध्यान हो कि तीन तलाक से जुड़े बिल में एक बार में तीन तलाक कहने वाले पति को जेल की सजा का प्रावधान है। यह बिल अपने आप में विवाद का विषय बना हुआ है। बीजेपी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि वह इस बिल को बिना संशोधन संसद की मंजूरी दिलवाएगी जबकि कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल इसमें संशोधन की मांग कर रहे हैं।

Leave A Comment