Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सल्यूट : डॉक्टरों ने मां और नवजात बच्चे की जिंदगी बचाई

 

देहरादून। सात माह की गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति का पता चलने के 30 दिन बाद इंफेक्शन डिजीज की कंसल्टेंट डॉ. नेहा रस्तोगी पांडा के नेतृत्व में फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम के डॉक्टरों ने मां और नवजात बच्चे की जिंदगी बचाने में सफलता पाई। देहरादून की 32 वर्षीया मरीज सात माह की गर्भवती थी और उन्हें बहुत तेज बुखार के साथ ही सांस लेने की तकलीफ लगातार बढ़ती जा रही थी। उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया। गर्भावस्था में अधिक पावर वाली दवाएं नुकसानदेह साबित हो सकती थीं, इसे देखते हुए मरीज को हल्की दवाइयां देते हुए निगरानी में रखा गया। मरीज की लगातार बिगड़ती स्थिति देखने के बावजूद देहरादून के दूसरे अस्पताल में उसे भेज दिया गया। गर्भधारण के कारण महिला की सेहत वैसे ही असामान्य थी, उस पर सामान्य रूप से सांस लेने में तकलीफ के कारण उसकी स्थिति और चिंताजनक होती जा रही थी। परिजनों ने तब मरीज को फोर्टिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम ले जाने का फैसला किया जहां उसकी तत्काल देखभाल शुरू की गई। मरीज की सामान्य स्थिति गिरकर 80 फीसदी तक पहुंच गई थी और उसे तत्काल उच्च दर के ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। आगे की निगरानी के लिए मरीज को आईसीयू में भर्ती कराया गया। कोविड संक्रमण की किसी भी संभावना को दूर करने के लिए आरटी पीसीआर कराई गई लेकिन बदकिस्मती से मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गर्भवती होने के कारण बच्चे को भी संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए अस्पताल की टीम ने मरीज का हरसंभव ख्याल रखा। डॉ. नेहा रस्तोगी पांडा बताती हैं, उच्च स्तर पर ऑक्सीजन सप्लाई देने के बावजूद मरीज की सांस लेने की जद्दोजहद को देखते हुए उसे प्राथमिकता के आधार पर वेंटिलेटर पर रखने और समय पूर्व डिलीवरी कराने का फैसला किया गया ताकि उस पर मां बनने का दबाव कम हो जाए। डॉक्टरों की टीम के साझा प्रयास से वेंटिलेटर पर ही समय पूर्व डिलीवरी से बच्ची का जन्म हुआ। चूंकि बच्ची के फेफड़े भी अपरिपक्व थे इसलिए उसे भी वेंटिलेटर पर रखा गया। दिक्कत तब और बढ़ गई जब मां के फेफड़े में उच्च दबाव के साथ एयर लीक भी होने लगा जिसके लिए चेस्ट ट्यूब डाला गया। मरीज को रेसिस्टेंट बैक्टीरिया के कारण गंभीर रक्त संक्रमण भी हो गया था जिसके लिए उच्च क्षमता वाली एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। लगातार प्रयास और उचित इलाज के 13 दिन बाद मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने में सफलता मिली और धीरे-धीरे उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी कम किया जाने लगा। सभी तरह की स्वास्थ्य स्थितियों और सुधारों के बाद उसकी कोविड रिपोर्ट भी निगेटिव आई। वहीं बच्ची में भी धीरे-धीरे सुधार होता गया और कुछ ही दिन में उसे भी डिस्चार्ज कर दिया गया।

Leave A Comment