Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



सावधान : कुत्तों में तेजी से फैल रहा पार्वो वायरस, सतर्क रहने की सलाह

देहरादून । पक्षियों में बर्ड फ्लू फैलने के बाद अब कुत्तों में पार्वो वायरस तेजी से फैल रहा है। इस वायरस की चपेट में आने वाले कुत्तों में उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। वर्तमान में ये बीमारी कुत्तों में काफी तेजी से फैलती जा रही है। इस बीमारी के कारण कुत्तों की आंतों में संक्रमण हो जाता है और पेट में खून के थक्के बन जाते हैं। पशु चिकित्सालय में कुत्ता पालने वाले लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। डोईवाला पशुचिकित्सालय के पशु चिकित्सक डीपी ममगाईं ने बताया कि कुत्तों में पार्वो वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। ये एक जानलेवा बीमारी है। हालांकि इंसान को इस बीमारी से कोई खतरा नहीं है। लेकिन जिन लोगों ने कुत्ता पाल रखा है, उन्हें कुत्ते में उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर उसका इलाज अवश्य कराना चाहिए। क्योंकि ये बीमारी कुत्ते के लिए जानलेवा हो सकती है। कुत्ते की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुत्ते का इलाज कराने के एक हफ्ते बाद वो बिल्कुल ठीक हो जाता है। वहीं, स्थानीय निवासी महिपाल ने बताया कि उनके क्षेत्र के कुत्तों में ये वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। लेकिन हॉस्पिटल में इस वायरस के इलाज की सुविधाएं नहीं हैं, जिसके अभाव में भारी तादात में कुत्तों की मौत हो रही है। पशु चिकित्सक बताते हैं कि पार्वो वायरस छोटे जानवरों के लिए बेहद खतरनाक होता है। कुत्तों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि इस वायरस से उनकी आंतों में संक्रमण हो जाता है, जिससे कुत्ते की आंत सड़ने लगती है और आंत में खून के थक्के जम जाते हैं। जिसके बाद कुत्ते को खून की उल्टियां होने के बाद मौत हो जाती है। इस बीमारी में समय से इलाज न मिलने पर कुत्ते की मौत निश्चित है। पार्वो वायरस से बचाने के लिए जन्म के डेढ़ महीने से साढ़े तीन महीने तक तीन टीके लगवाने पड़ते हैं। पार्वो वायरस से संक्रमित कुत्तों के व्यवहार में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं। कुत्तों को खांसी आने लगती है। इसके साथ ही खाना और पानी छोड़ देते हैं। संक्रमण जब पूरी तरह से हावी हो जाता है तो खून की उल्टियां दस्त शुरू हो जाते हैं। इसके बाद कुत्तों की मौत हो जाती है. समय से वैक्सीनेशन ही मात्र उपचार है।

Leave A Comment