Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



सीएम धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रपुर, उधम सिंह नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने उधम सिंह नगर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ( 10वी-12वी ) को स्मृति चिन्ह, पुरस्कार देकर सम्मानित किया, एवं कोरोना काल के साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्रों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, यह छात्र आने वाले समय में उत्तराखंड एवं देश के विकास में अपना अहम योगदान निभाएंगे। उन्होंने कहा हमें अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ अपने सपनों को साकार करने में जुट जाना चाहिए, उन्होंने कहा समय बहुत बहुमूल्य होता है, जिसका सदुपयोग करना ही हमारे जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएगा। आज लोगों की उम्मीद देश के युवाओं से है, उन्होंने कहा आप हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करें, अपना हर पल हर क्षण अपने सपनों को समर्पित करें एवं अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही है। आज का भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत है। मोदी जी की नेतृत्व क्षमता का ही प्रभाव है कि हमारे देश की प्रतिभाये देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं। विधायक शिव अरोड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, लगन व संकल्प के आधार पर उपलब्धि मिली है, उन्होंने कहा कि पूर्ण मनुष्य वह हैं जो केवल स्वयं तक ही सीमित न रहे बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं, समाज सेवा करते हैं और अच्छे नागरिक बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगपुरुष, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान रुद्रपुर शहर मिली बड़ी शौगातों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कि मंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी विकासशील सोच के कारण ₹ 50 करोड़ की लागत से उत्तर भारत की पहली मल्टी स्टोरी पार्किंग बहुत जल्द रुद्रपुर में बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में जलभराव की स्थिति से स्थाई निजात दिलाने के लिए सर्वे के आदेश दिए थे, जिसका 1 सितंबर को टेंडर हो चुका है, शीघ्र ही रुद्रपुर को जलभराव से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयासों से अब शहर को जाम से भी निजात मिलने वाली है क्योंकि 821 करोड रुपए से शीघ्र ही रुद्रपुर बाईपास का निर्माण होने जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, उज्जवल गगनेजा, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार, डीआईजी निलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment