Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



सी-विजिल एप से आसानी से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, जानिये खबर

निष्पक्ष चुनाव कराने में सतर्क नागरिकों की सहभागिता के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किया गया यह एप सभी नवीनतम एंड्रायड स्मार्ट फोन के अनुकूल है ।आॅटोमेटेड लोकेशन मैपिंग के साथ फोटो या वीडिया होगी अपलोेड। शिकायतकर्ता को 100 मिनिट में मिल जाएगी कार्यवाही की जानकारी। आने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सी-विजिल एप की सहायता से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की आसानी से शिकायत कर सकेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गया सी-विजिल एप सभी नवीनतम एंड्रायड स्मार्ट फोन के अनुकूल है। इसको प्रयोग करना बहुत ही सरल है। इस एप्लीकेशन के लिए एक कैमरा, बेहतर इंटरनेट कनेक्शन व जीपीएस युक्त एंड्रायड स्मार्ट फोन जरूरी होगा। जब लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू होगी तब इस एप को सक्रिय कर दिया जाएगा। इसमें कोई भी नागरिक आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कुछ ही मिनटों में कर सकेगा। यहां तक की शिकायत अपलोड होने के 100 मिनटों में शिकायतकर्ता को, की गई कार्यवाही की जानकारी भी मिल जाएगी।

निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने में नागरिकों की भूमिका बढ़ाएगा सी-विजिल एप

सी-विजिल एप निष्पक्ष चुनावों सम्पन्न कराने में नागरिकों की भूमिका बढ़ाएगा। इसके लिए केवल आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की घटना का एक फोटो या वीडियो बनाना होगा और संक्षिप्त विवरण के साथ मोबाईल एप्लीकेशन सी-विजिल के माध्यम से अपलोड करना है। इसके बाद संबंधित उड़न दस्ता कुछ ही मिनटों में उस स्थान तक पहुंच जाएगा। इसमें की गई शिकायत, साक्ष्य युक्त शिकायत होती है जो कि जिओ टैग होता है। यह शिकायतकर्ता की पहचान को भी गुप्त रखता है। शिकायतकर्ता, शिकायत के संबंध में की जा रही प्रक्रिया को ट्रेक भी कर सकता है।

सी-विजिल एप का अपरेटिंग माॅडल

इसमें तीन चरणों में काम होता है। पहले चरण में आदर्श आचार संहिता उल्लंधन का मामला देखने पर नागरिक एप को खोलेगा और एक फोटो खींचेगा या वीडियो रिकार्ड करेगा। यह फोटो या वीडियो जीपीएस द्वारा आॅटोमेटेड लोकेशन मैपिंग के साथ ऐप पर अपलोड होगा। शिकायतकर्ता नागरिक को उसके मोबाईल पर एक यूनिक आईडी मिलेगी। इसका प्रयोग कर वह प्रक्रिया का अपडेट ले सकेगा। दूसरे चरण में नागरिक द्वारा एप से शिकायत की सूचना देने पर सूचना नियंत्रण कक्ष में बीप करेगा। यहां से इसे संबंधित फील्ड यूनिट को अग्रसारित कर दिया जाएगा। हर फील्ड यूनिट के पास एक जीआईएस आधारित मोबाईल एप्लीकेशन होती है जिसे कि सी-विजिल डिस्पेचर कहते हैं। इससे फील्ड यूनिट को लोकेशन सहित शिकायत प्राप्त हो जाती है। तीसरे चरण में फील्ड यूनिट द्वारा कार्यवाही करने के बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को निर्णय व निस्तारण के लिए सी-विजिल डिस्पेचर के माध्यम से की गई कार्यवाही की रिपोर्ट दी जाएगी। घटना सही पाई जाती है तो आगे की कार्यवाही के लिए सूचना भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल को भेजी जाती है और शिकायतकर्ता नागरिक को शिकायत के 100 मिनट के भीतर की गई कार्यवाही से सूचित कर दिया जाता है।

Leave A Comment