Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



सुप्रीम कोर्ट ने जज लोया की मौत से जुड़ी जांच याचिकाएं खारिज की

supreme-court

जज बृजभूषण हरकिशन लोया की मौत की जांच से जुड़ी याचिकाएं खारिज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी. मौके पर चार जज मौजूद थे और उन जजों के बयान पर शक करने के लिए कोई ठोस वजह नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में याचिकाकर्ताओं पर तीखी टिप्पणी की है. कोर्ट का कहना है कि जनहित याचिकाओं का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इस याचिका के ज़रिये अदालत की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है. इस मामले की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिस्रा, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएम. खानविलकर कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है, सभी जज एक साथ शादी में गए थे और एक साथ ही रुके थे. जज लोया की मौत के वक्त चार जज उनके साथ मौजूद थे. ऐसी कोई वजह नहीं है कि हम उनके बयान पर यकीन ना करें. उनकी बातों पर शक करने के लिए हमें बहुत ठोस वजह की जरूरत है. बेंच ने कहा कि न्यायपालिका की अखंडता और आम जनमानस की हित में हम ये याचिका खारिज करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जज लोया की मौत से जुड़े जो मेडिकल रिपोर्ट पेश किए गए हैं, उस आधार पर ये कहना होगा कि वो एक सामान्य मौत थी. कोर्ट ने कहा कि इस मामले के जरिये अदालत को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई. जजों पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए. कुछ लोग राजनीतिक फायदा उठाने के लिए जनहित याचिका का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से नाखुश बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन का कहना है कि वह इसे चुनौती देने के लिए पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा. बता दें कि जज लोया की मौत 30 नवंबर 2014 की रात नागपूर में हुई थी, जब वह तीन अन्य जजों के साथ मुंबई से वहां एक शादी में गए थे. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी. लेकिन कुछ संगठन, राजनीतिक दल और समाजिक कार्यकर्ता इस मौत को संदिग्ध बता रहे थे. उनका आरोप था कि जज लोया पर सोहराबुद्दीन शेख एंकाउंटर मामले में दबाव बनाया जा रहा था. इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आरोपी थे.

Leave A Comment