Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



स्‍कूल बस हादसे में 12 बच्‍चों की मौत, सीएम योगी ने कहा- हादसे के दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा

कुशीनगर: उत्‍तर-प्रदेश के कुशीनगर में आज स्‍कूल वैन और ट्रेन के बीच में हुई टक्‍कर में 12 बच्‍चों समेत वैन चालक की भी मौत हो गई है. पांच घायल बच्‍चों को अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद से सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतक बच्‍चों के परिवार को दो-दो लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान किया है. सीएम योगी आदित्‍यनाथ कुशीनगर हादसे के पीड़ित बच्‍चों से मिलने के लिए अस्‍पताल पहुंचें. हादसे के पीड़ित बच्‍चों और उनके परिवार से मिलने के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि स्‍कूल वैन के ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ है, क्‍योंकि वह ईयरफोन लगाकर वैन चला रहा था. उन्‍होंने कहा है कि इस हादसे के दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा. वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस मामले में मृतक बच्‍चों के परिवार को दो-दो लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुशीनगर में हादसे में स्कूली बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार और रेलवे इस मामले में कार्रवाई करेगी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि कुशीनगर, उतर प्रदेश में मासूम बच्चों को ले जा रही बस की दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवारों तथा घायल हुए लोगों, ख़ासकर बच्चों के साथ हैं. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुई दुर्घटना में कई बच्चों की मृत्यु के समाचार से मुझे गहरा दुःख पहुंचा है. मैं मृतक बच्चों के परिवारों को अपनी शोक संवेदना प्रेषित करता हूं. हादसे की जांच के आदेश रेल मंत्रालय द्वारा दे दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि यह हादसा मानवरहित क्रॉसिंग पर हुआ है. इस हादसे में पांच बच्‍चे भी घायल हुए हैं. यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजकर 20 मिनट पर हुआ है.  इस मामले में सीएम योगी आदित्‍यनाथ दुख प्रकट किया है और जिला प्रशासन को सभी तरह की मदद देने का आदेश दिया है. इस मामले में उन्‍होंने जांच के आदेश भी दिए हैं. कर्नाटक में भाजपा कार्याकर्ताओं, उम्मीदवरों एवं जन प्रतिनिधियों से नरेन्द्र मोदी ऐप पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कुशीनगर हादसे का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली जिसमें कई बच्चों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा, मुझे काफी पीड़ा हुई है। उत्तरप्रदेश सरकार और रेलवे इस मामले में कार्रवाई करेगी.

Leave A Comment