Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



हमसफर कलम…….

 

एक पिता और बेटे का रिश्ता काफी कम एक दोस्त जैसा लगता है लेकिन जब पिता अकेले ही बेटे को पाल रहे हो तो उन्हें माँ, दोस्त, भाई या बहन का किरदार भी अकेले ही निभाना पड़ता है कुछ ऐसा ही रिश्ता था गणेश नेगी और अदव्य नेगी का । अदव्य 28 साल का हो चुका था लेकिन आज भी दोनों बाप बेटे बिना किसी झिझक के अपनी बात एक दूसरे के सामने ज़्यादातर रख ही देते थे । पिता रिटायर्ड टीचर थे अदव्य कि भी नौकरी भी किसी आईटी कंपनी में अच्छी तनख्वाह के साथ चल ही रही थी । 14 फरवरी को अदव्य का जन्मदिन था अदव्य ऑफिस से आया ही था कि उसके पिता ने उसके सामने उसके लिए 2 तोहफे रख दिये । अदव्य ने पहला तोहफा खोला तो उसमें नया टैब था दूसरा खोला तो उसमें एक पेन था। “ये क्या पापा हर जन्मदिन में मेरे लिए एक पेन ले आते हो फिर खुद ही इस्तेमाल कर लेते हो और वैसे भी आपको पता है कि मेरा काम कंप्यूटर में होता है पेन से दूर तक कोई रिश्ता नही मेरा ।” अदव्य ने कहा । “अरे बेटा टीचर रहा हूँ बांटने के लिए ज्ञान और देने के लिए कलम से बेहतर कुछ नही लगता मुझे, इस पेन के रूप में साथ रहूंगा तुम्हारे हमेशा और बुज़ुर्ग हूँ मेरा दिया हुआ तोहफा बड़े काम का ही होगा रखा करो अपने पास” पिता ने जवाब दिया । अदव्य “अच्छा पापा आपको याद है न 3 दिन बाद मुझे आफिस की तरफ से बाली जाना है लेकिन ऐसा गंदा से चेहरा मत बनाओ हफ्ते भर में वापस आ रहा हूं।” पिता ” हां भाई, लोग बाली हनीमून में जाते है मेरा बेटा ऑफिस टूर में जा रहा है ।”
अदव्य ” शुरू मत हो जाओ पापा, भूख लगी है मैं कपड़े बदल कर आता हूं फिर खाना खाते है।” कहकर अदव्य चला गया दोनों बाप बेटे ने मिलकर बातें करी और आखिरकार वो दिन आया जब अदव्य को जाना था । पिता छोड़ने एयरपोर्ट तक गए वहाँ उससे गले लगाकर टाटा बाई बाई कहकर चले आये ।अदव्य कि फ्लाइट थी दिल्ली से क्वालालंपुर और वहाँ से बाली । क्वालालंपुर पहुंचा तो आगे की फ्लाइट में समय था पर फ्लाइट में चढ़ने से पहले उसे एक फॉर्म भरना था । लेकिन वो भरे कैसे? वहाँ की भाषा उसे नही आती और हिंदी या अंग्रेज़ी उसके आस पास कोई नही समझ रहा था । गहरी सांस लेते हुए उसने अपनी छाती में हाथ रखा और अपनी छाती में उसे कुछ उभार से लगा दरअसल पिता ने गले लहते हुए उसकी शर्ट की जेब में वो तोहफे वाला पेन फिर से रख दिया था और वो इतना थका हुआ था कि रास्ते भर उसका ध्यान नहीं गया और रास्ते भर उसके पिता उसके साथ थे ।

– साहस

Leave A Comment