Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



20 ग्लोबल वूमेन अवार्ड से अरुषि निशंक को नवाजा गया

देहरादून । भारत की बेटी और अरुषि निशंक को सात समुद्र पार अमेरिका की धरती शिकागो में टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवार्ड से नवाजा गया है। यूएस कांग्रेसनल डैनी के डेविस और अमेरिकन मल्टी एथिकल गठबंधन के संयुक्त तत्वाधान में शिकागो में आयोजित अमेरिकी वूमेन डे सेलिब्रेशन के तहत भारत की युवा, गंगा एवं पर्यावरण एक्टिविस्ट अरुषि निशंक को टॉप 20 ग्लोबल वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड 2020 प्रदान किया गया। यूएस कांग्रेसनल ने आरुषि निशंक को गंगा संरक्षण  एवं संवर्धन, जलवायु परिवर्तन एजुकेटर और ग्रीन इंडिया में गर्ल चाइल्ड प्रमोशन हेतु कार्य करने के लिए विश्व की शीर्ष 20 महिलाओं की श्रेणी में नामित किया। यूएस कांग्रेसमैन ने इस मिशन पर उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दूरदर्शी युवा अरुषि को बधाई दी है।
अवार्ड जूरी के उपाध्यक्ष जेरार्ड मूरर ने अरुषि का कराया परिचय 
भारत की छात्र-छात्राओं के मध्य विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय पहल करने के लिए सराहना की और इसी धरती माता की संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बतलाया समारोह में अवार्ड जूरी के उपाध्यक्ष जेरार्ड मूरर ने अरुषि का परिचय करवाया। अध्यक्ष अमेरिकन मल्टी एथनिक गठबंधन के अध्यक्ष मार्टिनो टंगकर ने सभा का स्वागत किया।अवार्ड जूरी के अध्यक्ष जेनोविया सोवेल ने कहा कि फिलिपींस, केन्या, इंडोनेशिया,ईरान, थाईलैंड,चीन, भारत, पोलैंड अमेरिका हिस्पैनिक और इथोपिया राष्टों से शीर्ष 20 महिलाओं का चयन किया गया, जिनमें अरुषि निशंक एक हैं। सम्मान प्राप्त करते हुए अरुषि निशंक ने  बालिकाओं तथा महिलाओं को सशक्त बनाने और भारत में सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  मोदी को दिया और भारत में गंगा संरक्षण परियोजना, जल संरक्षण, वनीकरण तथा वृक्षारोपण कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों में स्वयं भी सम्मिलित होकर जनजागरण करने की अपील की। अरुषि ने अपने शिक्षकों, पिता डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक (मंत्री मानव संसाधन विकास, भारत सरकार ) तथा अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जिसके कारण उन्हें इस क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा और उत्साह प्राप्त होता रहा है। महिला गाला अध्यक्ष मां संतोष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह लगातार आठवां वर्ष है जब कांग्रेसी डैनी के डेविस विश्व की शीर्ष 20 महिलाओं को उनके अग्रणीय कार्यों के लिए सम्मानित कर रहा है। पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के बहू जातीय सलाहकार टास्क फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष डॉ0 विजय प्रभाकर ने कहा कि महिला और बालिका सशक्तिकरण नवीन भारत के प्रधानमंत्री मोदी के जिस दृष्टिकोण का एक अंग है। निदेशक अमेरिकन मल्टी एथनिक गठबंधन  के कार्यकारी निदेशक डॉ0 क्लेरेंस बील्स ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में कई संगठनों, ओएफबी बीजेपीयू यू एस, अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजन, अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ रेडियोलॉजिस्ट आफ इंडियन ओरिजन, यूएसए अफ्रीका चेंबर ऑफ कॉमर्स, उत्तराखंड समाज ग्रेटर शिकागो, इंडियन अमेरिकन कल्चर एसोसिएशन, भारतीय अमेरिकी व्यापार गठबंधन समेत अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि अरुषि निशंक भारत की एक प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना होने के साथ-साथ समाजसेवा एवं गंगा संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। वे नमामि गंगे परियोजना की प्रमोटर हैं तो वहीं दूसरी ओर स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं। अरुषि को इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए पूर्व में भी कई संगठनों तथा संस्थाओं द्वारा देश और देश में सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

Leave A Comment