Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात

 

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोहबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। करीब छह दशक से रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के लोगों के साथ ही चारधाम यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने इस संवेदनशील स्लाइड जोन के स्थायी समाधान की दिशा में कालियासौड़दृखांकरा बाईपास का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना के तहत तकनीकी खामी के चलते पिछले चार साल से अटका एक पुल अब बनकर तैयार हो गया है। करीब 126 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस महत्वपूर्ण परियोजना को मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बाईपास का निर्माण पूरा होने के बाद सिरोहबगड़ में भूस्खलन के कारण बार-बार बाधित होने वाले यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। इससे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसका वास्तविक लाभ बाईपास और इससे जुड़े सभी पुलों का निर्माण पूरा होने तथा मार्ग पर यातायात शुरू होने के बाद ही मिल सकेगा।बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिरोहबगड़ रुद्रप्रयाग जिले का प्रमुख संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र है। पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण यहां अक्सर यातायात बाधित हो जाता है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जबकि चारधाम यात्रा के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा देती है। कई बार मार्ग बाधित होने से तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय आवागमन पर भी इसका असर पड़ता है।
ऐसे में कालियासौड़-खांकरा बाईपास को सिरोहबगड़ की इस पुरानी समस्या से राहत दिलाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके तैयार होने से संवेदनशील हिस्से पर निर्भरता कम करने और यातायात को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।चारधाम परियोजना के तहत करीब 3.22 किलोमीटर लंबे कालियासौड़-खांकरा बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना में अलकनंदा नदी पर दो पुल और एक नाले पर पुल बनाया जाना है। इनके स्पान क्रमशः 182 मीटर, 189 मीटर और 258 मीटर निर्धारित हैं। परियोजना के तहत सिरोहबगड़ के निकट एक पुल का निर्माण तकनीकी खामी के चलते पिछले चार साल से लंबित था। अब इस पुल का काम पूरा हो गया है। इससे परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। बाईपास का निर्माण सीमेंट-कंक्रीट से किया जा रहा है और पूरी परियोजना को मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना निर्माण एजेंसियों के लिए अहम चुनौती है। यदि तय समय पर बाईपास तैयार होकर यातायात के लिए खुल जाता है, तो आगामी चारधाम यात्राओं में सिरोहबगड़ के कारण होने वाली परेशानियों को कम करने में बड़ी मदद मिल सकती है।

Leave A Comment