Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



नेपाल ने मांगी क्रिकेट के विकास में भारत की सहायता

नेपाल के युवा मामले और खेल मंत्री श्री पुरूषोत्‍तम पौडेल के नेतृत्‍व में नेपाली युवाओं के एक 50 सदस्‍यों वाले प्रतिनिधिमंडल ने भारत का अपना दौरा पूरा किया। नेपाल के युवाओं के प्रति‍निधिमंडल का यह पहला दौरा भारत और नेपाल के बीच एक-दूसरे देश में युवाओं से युवाओं के बीच संपर्क कार्यक्रम का हिस्‍सा था। भारत में एक सप्‍ताह रूकने के दौरान नेपाली प्रति‍निधिमंडल ने दिल्‍ली (राजघाट, क्राफ्ट म्‍यूजियम, राष्‍ट्रीय संग्रहालय, दिल्‍ली मेट्रो, मेट्रो संग्रहालय, इंडिया गेट, जंतर-मंतर, कनॉट प्‍लेस), आगरा (ताजमहल और आगरा महाविद्यालय में राष्‍ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम), बंगलौर (आईआईएम, आईटी कंपनी, चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम) और मैसूर (सिटी पैलेस, वृंदावन गार्डन आदि) का दौरा किया।

nepal cricekt
इस दौरे के अवसर पर नेपाल के युवा प्रतिनिधिमंडल के सम्‍मान में एक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन किया गया। सांस्‍कृतिक कार्यक्रम से पहले संबंधित प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्‍व में दोनों पक्षों के वरिष्‍ठ अधिकारियों की एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में युवा कार्य और खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री सर्वानंद सोनोवाल ने बताया कि भारत और नेपाल करीबी पड़ोसी हैं और मैत्री तथा सहयोग के एक बेजोड़ संबंध के साझेदार हैं, जिसे खुली सीमाओं और जन-जन के बीच गहरे संबंधों के रूप में देखा जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत इस नेपाली युवा प्रति‍निधिमंडल की मेजबानी करके काफी सम्‍मानित महसूस कर रहा है, जिसमें नेपाल के विभिन्‍न युवा संगठनों के युवा प्रति‍निधि, युवा पत्रकार, युवा व्‍यवसायी और खिलाडि़यों के अलावा नेपाल सरकार के अधिकारी शामिल हैं।

भारत के दौरे पर आए नेपाल के मंत्री ने श्री पुरूषोत्‍तम पौडेल ने खिलाडि़यों, विशेषकर क्रिकेट के खिलाडि़यों के एक दूसरे देश में आने-जाने के प्रति अपनी इच्‍छा व्‍यक्ति की। उन्‍होंने कहा कि नेपाल के क्रिकेट खिलाडि़यों को भारत की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्‍होंने नेपाल में क्रिकेट से जुड़ी सुविधाओं के विकास में सहायता की भी मांग की।

श्री सोनोवाल ने नेपाल के मंत्री को इस संबंध में भारत सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्‍वासन दिया।

Leave A Comment