Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



शांतिकुंज में दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

हरिद्वार । गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के संस्कारशाला उस समय तालियों से गुंजायमान हो उठा, जब दो दिव्यांग ने पवित्र अग्नि की साक्षी में एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर सात फेरे लिये। शांतिकुंज के स्थायी कार्यकर्त्ता पुनीत गुरुवंश-कीर्ति गुरुवंश की सुपुत्री सौ. कॉ. सुनीता जन्म से ही दिव्यांग हैं। सुनीता बोल व सुन नहीं पाती। वे बधिरों के लिए चलाये जाने वाले स्पीकिंग हेण्ड्स नेशनल इंस्टीट्यूट, पंजाब से एमसीए, बीएड व एनटीटी की पढ़ाई पूरी की। इस समय सुनीता छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग में सेवारत हैं। इसी तरह ग्राम धनसौली पानीपत, हरियाणा निवासी पूर्ण कश्यप के सुपुत्र चि. यशपाल भी जन्म से दिव्यांग हैं। वे भी सुन व बोल नहीं पाते। चि. यशपाल भी उच्च प्रशिक्षित हैं औरहिमाचल के एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व शैलदीदी की प्रेरणा से दोनों के अभिभावकों ने विवाह कराने हेतु सहमतहुए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह कोई शारीरिक या सामाजिक अनुबन्ध मात्र नहीं हैं, यहाँ दाम्पत्य को एक श्रेष्ठ आध्यात्मिक साधना का भी रूप दिया गयाहै। इसलिए कहा गया है ‘धन्यो गृहस्थाश्रमः’। सद्गृहस्थ ही समाज को अनुकूल व्यवस्था एवं विकास में सहायक होने के साथ श्रेष्ठ नई पीढ़ी बनाने का भी कार्य करते हैं। वहीं शांतिकुंज व्यवस्थापक पं. शिवप्रसाद मिश्र व बालरूप शर्मा ने वैवाहिक संस्कार के वैदिक कर्मकांड सम्पन्न कराया। पं. मिश्र कहा कि विवाह दो आत्माओं कापवित्र बन्धन है। दो प्राणी अपने अलग-अलग अस्तित्वों को समाप्त कर एक सम्मिलित इकाई का निर्माण करते हैं। स्त्री और पुरुष दोनों में परमात्मा ने कुछ विशेषताएँ और कुछअपूणर्ताएँ दी हैं। विवाह सम्मिलन से एक-दूसरे की अपूर्णताओं की अपनी विशेषताओं से पूर्ण करते हैं, इससे समग्र व्यक्तित्व का निर्माण होता है। सादगीपूर्व माहौल में हुए इसवैवाहिक उत्सव में शांतिकुंज के कार्यकर्त्ताओं के अलावा हरियाणा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से आये लोगों ने नवदम्पति को शुभाशीष दिया व सफल मांगलिक जीवन की कामना की।

Leave A Comment