Breaking News:

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026



कैलाश मानसरोवर यात्रा को सफल बनाना पहली प्राथमिकता

uk1_cm

मुख्य सचिव एन.रविशंकर द्वारा जून माह से प्रारम्भ होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा के सफल संचालन हेतु धारचूला के गुंजी में विभागीय अधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस प्रकार चारधाम यात्रा समय पर सुगमतापूर्वक प्रारम्भ की गई विशेषकर केदारनाथ यात्रा जो आपदा के बाद समय पर प्रारम्भ की गई, उसी प्रकार केदारनाथ यात्रा की तर्ज पर वहाॅ के अनुभवों को कार्यान्वित करते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा को सुगम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस यात्रा को सुगम बनाए जाने हेतु सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बीआरओ, लोनिवि को सड़क मार्ग को सुगम बनाए जाने हेतु निर्देश दिए। क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाए जा रहे सड़क को तीन वर्ष में पूर्ण किए जाने के संबंध में बीआरओ के अधिकारियों द्वारा मुख्य सचिव को अवगत कराए जाने पर मुख्य सचिव ने कहा कि उक्त सड़क को डेढ़ वर्ष में पूर्ण करने हेतु राज्य सरकार द्वारा बीआरओ को धनराशि देने के साथ ही मशीनरी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि समय पर सड़क निर्माण किया जा सके। मुख्य सचिव ने गुंजी में ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों के साथ ही विभिन्न विभाग आईटीबीपी, बीआरओ, एसएसबी, लोनिवि, पेयजल, पशुपालन आदि विभागों के साथ बैठक भी की। गुंजी में वर्तमान में लोनिवि के पैदल पुल के स्थान पर बीआरओ द्वारा शीघ्र ही मोटर वैली ब्रिज बनाए जाने का बैठक में निर्णय लिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था ठीक करने हेतु पेयजल विभाग को निर्देश दिए गए। उन्होंने लोनिवि को पैदल मार्ग में बर्फ को यात्रा प्रारम्भ होने तक हटाने के निर्देश देने के साथ ही मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि मार्ग शीघ्र ही ठीक किया जा सके। भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने अवगत कराया कि जिस प्रकार गुंजी से आगे की यात्रा की जिम्मेदारी आईटीबीपी के पास है उसी प्रकार गाला से गुंजी तक के यात्रा की जिम्मेदारी एसएसबी को दी जाएगी इस हेतु शासन स्तर से एसएसबी से वार्ता की जा रही है। उन्होंने आईटीबीपी को 2 लाख रूपए हैप्पोबैक व आॅक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था हेतु देने के की बात कही। मुख्य सचिव ने यह भी अवगत कराया कि कैलाश मानसरोवसर यात्रा मार्ग में एसडीआरएफ को भी तैनात किया जाएगा। गुंजी में बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कुमायूं मण्डल विकास निगम के प्रबंधक निदेशक डी.एस.गब्र्याल को निर्देश दिए कि कैलाश मानसरोवसर यात्रा के अतिरिक्त अन्य समय पर भी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले इस हेतु दीर्घकालीन योजनाएं तैयार करें। उन्हांेने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने हेतु नैनी सैनी में हवाई पट्टी का निर्माण किया जा रहा है ताकि हवाई सेवाआंे के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने अवगत कराया कि धारचूला से वर्तमान में हवाई सेवा जो प्रारम्भ की गई है, रेस्क्यू के साथ ही अन्य हवाई सेवा सुदढ़ किए जाने हेतु एक हेलीकाॅप्टर अतिरिक्त तैनात करने पर भी विचार किया जा रहा हैं।इस दौरान अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, आई.जी. संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी सुशील कुमार, कमांडर एसएसबी डीडीहाट राकेश ठाकुर, एसएसबी कमांडेंट पिथौरागढ़ मानवेंद्र नेगी, कमांडेंट आईटीबीपी मिर्थी के.एस.रावल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व आम जनता उपस्थित थी।

Leave A Comment