Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मेरा गांव मेरी सड़क योजना का सीएम ने की समीक्षा

CM MEET

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार देर सांय सचिवालय में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मेरा गांव मेरी सड़क योजना व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाय। इसके लिए सी.डी.ओ. को नोडल अधिकारी बनाया जाय। योजना के तहत बड़े जनपदों में प्रत्येक ब्लाॅक से दो गांव तथा जनपद रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, जैसे छोटे जिलों के प्रत्येक ब्लाॅक से चार गांव चिन्हित किये जाय। चिन्हित किये जाने वाले गांव को माॅडल गांव के रूप में विकसित किया जायेगा। जो खेती, बागवानी, पेयजल, स्वच्छता, पंचायतीराज, मनरेगा, स्वयं सहाता समूह आदि में उत्कृष्ट कार्य करे। साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित हो। ऐसे गांव को माॅडल गांव के रूप में विकसित किया जायेगा, जो अन्य गांव के लिए प्रेरणा देने का काम करेंगे। इन गांवों को आजीविका वाले गांव के रूप में पहचान मिल सकेगी। इससे पलायन भी रूकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पूरी तरह से जिम्मेदार बनाया जाय। ठक में बताया गया कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सभी जनपदों में सड़को का चयन कर लिया गया है, जिन पर काम शुरू किया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक ब्लाॅक से 2-2 सड़के चिन्हित की गई है। ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लाॅक से एक-एक तथा द्वितीय चरण में प्रत्येक ब्लाॅक से 3-3 सड़के चिन्हित की गई है। इनमें से लगभग सभी की डी.पी.आर. स्वीकृत हो चुकी है। जबकि कुछ जनपदों में काम भी शुरू हो चुका है। ग्रामीण सड़क योजना के तहत जनपदों में लगभग 250 सड़कें चिन्हित की गई है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बरसात से पूर्व सभी सड़कों का काम पूरा कर लिया जाय। बरसात के बाद सी.सी. व डामरीकरण आदि कार्य किया जाय। मेरा गांव मेरी सडक योजना ग्राम्य विकास विभाग तथा ग्रामीण सडक योजना ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।

Leave A Comment