Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



बागेश्वर व चमोली जनपद को निर्मल जिला घोषित किये जाने के निर्देश

uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी दो वर्षो में निर्मल भारत मिशन के तहत बागेश्वर व चमोली जनपद को निर्मल जिला घोषित किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होने इसके लिये सघन अभियान संचालित कर दोनेा जनदों के सभी ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में शत प्रतिशत शौचालयों के निर्माण करने को कहा है। वर्षवार निर्धारित लक्ष्यों के अतिरिक्त बनने वाले शौचालयों के निर्माण के लिये राज्य सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। वर्षवार लक्ष्य से अधिक शौचालयों के निर्माण के लिये दोनो जनपदों को लगभग 8 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने के भी उन्होने निर्देश दिये। सचिवालय में वीडियो क्रांफेंसिंग के माध्यम से सम्बंधित जनपदों व शासन के उच्चाधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले शौचालयों के लिये धनराशि 12 हजार तथा शहरी क्षेत्रों के लिये 8 हजार रूपये प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त पूर्व में जिन परिवारों को रू. 500 शौचालय निर्माण के लिये दिये गये है उन्हे भी अन्तर की धनराशि आगामी 3 वर्षो में उपलब्ध कराई जायेगी इसके लिये भी आवश्यक धनराशि की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अगले दो वर्षो में जनपद चमोली व बागेश्वर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मल जिला बनाया जाना है इस लक्ष्य को जिलाधिकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ पूर्ण कराये यह उनकी जिम्मेदारी है। इसके लिये धनराशि की कमी नही होने दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने इस सम्बंध में दोनो जनपदों के जिलाधिकारियों से इस सम्बंध में पूरी जानकारी प्राप्त की तथा इससे आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया प्रदेश में 5 लाख परिवार ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय विहीन है जिनमें जनपद बागेश्वर में 13526 तथा चमोली में 18960 है। आगामी दो वर्षो में इन दोनो जनपदों को निर्मल जनपद बनाया जाना है। बैठक में संसदीय सचिव ललित फसर््वाण, विजयपाल सिंह सजवाण, फुरकान अहमद, विधायक रेखा आर्या, मुख्य सचिव एन. रविशंकर, अपर मुख्य सचिव एस राजू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ओमप्रकाश, सचिव नगर विकास डी.एस.गब्र्याल, अपर सचिव सौजन्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment