Breaking News:

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026



छूट गये कन्याधन योजना के पात्र अभ्यर्थियों को इस वर्ष मौका

bajat
नैनीताल |प्रदेश में 30 प्रतिशत अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों को भी एससीपी (स्पेशल कम्पोनेंट प्लान) योजना के अन्तर्गत विकास योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। हल्द्वानी व श्रीनगर मेडिकल कालेज में तैनात उपनल कर्मियों की नियुक्ति संबंधी मामले अगली केैबिनेट बैठक में रखे जायेंगे। इस संबंध में जब तक कैबिनेट का निर्णय नहीं आ जाता तबतक इनकी सेवायें बरकरार रखी जायेगी। रमसा के तहत नियुक्त कार्मिकों के मामले का भी हल शीघ्र निकाला जायेगा यह प्रकरण भी अगली बैठक में रखा जायेगा। वर्ष 2013 में छूट गये कन्याधन योजना के पात्र अभ्यर्थियों को इस वर्ष योजना में शामिल किया जायेगा।कुमाऊ मण्डल के भ्रमण पर मंगलवार को नैनीताल पहुॅचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ये घोषणायें स्थानीय शैले हाॅल में आयोजित जन समस्या सुनवाई एवं उनका समाधान कार्यक्रम के तहत की। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान मौके पर ही किये जाने से लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के निराकरण में कोताही न बरती जाय। जनता को कम से कम तकलीफ हो उनकी समस्याओं का प्राथमिकता व प्रतिबद्धता के साथ त्वरित गति से निराकरण किया जाय, यह विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने विभिन्न ंसंगठनों, संस्थाओं व ग्रामीणों की सामूहिक व व्यक्तिगत समस्यायें सुनीं तथा उनका मौके पर ही निराकरण केे निर्देश दिये। जन समस्या सुनवाई के दौेरान सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से लोगों द्वारा उठायी गयी जिनका मौके पर ही निराकरण करने के लिये संबंधित अधिकारियों को मुख्य मंत्री ने निर्देश दिये। उन्होंने सैनिक स्कूल के समीप सड़क निर्माण में जल निकासी बन्द होने से लोगों के द्वारा पानी भरने की समस्या के समाधान दो दिन के अन्दर करने के निर्देश दिये। धीरेन्द्र सिंह जीना की शिकायत पर जूनियर होईस्कूल चोपड़ा से हेडा तक सड़क व पुलिया निर्माण की स्वीकृति, गोबिन्द बल्लभ की शिकायत पर सिन्थोला पेयजल योजना के अधीन 900मीटर पाइप लाइन, देवीराम की शिकायत पर एससीपी बाहुल्य ग्राम सभा सडि़याताल की 4 किमी0 सड़क को एससीपी के तहत कार्य की स्वीकृति प्रदान की।जन समस्या सुनवाई एवं समाधान के इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश, श्रम मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, संसदीय सचिव एवं विधायक सरिता आर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत सुमित्रा प्रसाद, अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्रयाग दत्त भट्ट,सदस्य मलिन बस्ती सुधार खजान पांडे, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक  कल्याण परिषद तारा दत्त पांडे, राम सिंह कैड़ा, राजेन्द्र सनवाल, ललित जोशी, गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, मयंक भट्ट, राहुल छिमवाल, मारूतीनंन्दन साह,किशन नेगी, बालम सिंह बिष्ट के अलावा जिलाधिकारी दीपक रावत, डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल के नेतृत्व में विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी।

Leave A Comment