Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



सांसदों ने कमजोर वर्गों के आवास के लिए ऋण में कमी होने पर चिंता व्‍यक्‍त की

venkaiah-naidu

आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्री  एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सबके लिए आवास संबंधी पहल जल्‍द शुरू की जाएगी और इसके लिए पहले वाली आवास योजनाओं की कमियों को दूर करना आवश्‍यक है तथा इसके लिए काम किया जा रहा है। उन्‍होंने आज यहां शहरी विकास और आवास तथा शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालयों की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्‍यों द्वारा व्‍यक्‍त की गई चिंताओं के समाधान पर जोर दिया। सांसदों ने वर्ष 2022 तक शहरी गरीबों के लिए दो करोड़ आवासों के निर्माण से संबंधित मुद्दे के कार्यान्‍वयन से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर व्‍यापक रूप से विचार-विमर्श किया। नायडू ने सदस्‍यों को बताया कि शहरी क्षेत्रों में आवास की कमी को पूरा करने के लिए 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्‍यकता है और ‘सबके लिए आवास’ नामक नई योजना तैयार की गई है, ताकि पूर्ववर्ती आवास योजनाओं के कार्यान्‍वयन से जुड़े अनुभवों के आधार पर एक सकारात्‍मक वातावरण तैयार किया जा सके। उन्‍होंने सांसदों को बताया कि आवास अभियान के शहरी घटक के चार भाग हैं, जैसे – मलिन बस्तियों का फिर से विकास करना, ऋण से जुड़ी राजसहायता के माध्‍यम से सस्‍ते घरों का निर्माण करना, निजी और सार्वजनिक एजेंसियों की साझेदारी में सस्‍ते घर का निर्माण करना और व्‍यक्तिगत घरों के निर्माण के लिए लाभार्थी आधारित राजसहायता देना। लाहकार समिति की बैठक में शहरी विकास और आवास तथा शहरी गरीबी उपशमन राज्‍य मंत्री श्री बाबुल सुप्रियो, श्री मोतीलाल वोरा, श्री भर्तृहरि मेहताब, श्री सत्‍यनारायण जटिया, श्री राघव लखनपाल, डॉ. किरीट सोमैया, श्री प्रहलाद जोशी, श्री रतनलाल कठारिया, श्री संतोक सिंह चौधरी, श्री राजन बाबुराव विचारे, श्री के.आर.पी. प्रभाकरन और श्री श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने भाग लिया।

 

Leave A Comment