Breaking News:

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026



सांकेतिक मनायें भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सवः ओ.पी. वशिष्ठ’

देहरादून । उत्तराखंड के प्रमुख ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ उत्तराखंड ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना व लोकडाउन के चलते भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं भगवान बद्रीनाथ का आह्वान (25 अप्रैल) को प्रतीकात्मक एवं सांकेतिक रूप से मनाने का निर्णय एवं आह्वान किया है।  उक्त जानकारी देते हुए महासंघ के मुख्य संयोजक ओ.पी. वशिष्ठ व महासचिव अरुण शर्मा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव व बद्रीनाथ के आह्वान दिवस पर 25 अप्रैल को सायरू काल 7रू30 बजे पाँच-सात मिनट तक सभी सनातन प्रेमी परिवार अपने-अपने घरों पर दरवाजे, बालकनी या छज्जों पर लॉकडाउन का पालन करते हुए एक-तीन या पांच दीपकों के साथ उत्तर दिशा की ओर मुख करके भगवान परशुराम जी का तीन बार जयघोष करें तत्पश्चात भगवान बद्रीनाथ जी की आरती करें, इसमें किसी भी तेज ध्वनिकारक यंत्रों का प्रयोग न करें चाहे तो घंटी का प्रयोग कर सकते हैं। तत्पश्चात अपने स्थान पर खड़े-खड़े चार परिक्रमा करके गुड़, चीनी, पतासे, हलवा आदि का प्रसाद ग्रहण करें। यदि घर में बद्रीनाथ जी वह परशुराम जी की प्रतिमा या चित्र हो तो उस पर दीपार्चन, पुष्प व माल्यार्पण कर सकते हैं।
श्री वशिष्ठ जी ने बताया कि श्री हरि के षष्टम चिरंजीवी अवतार भगवान श्री परशुराम जी ने आतताइयों व आक्रांताओं से समाज की रक्षा की थी। आह्वान पर अब भी वे कोरोना के संक्रमण से हमारी रक्षा करेंगे। वहीं भगवान श्री बद्रीनाथ भी इस देवभूमि की रक्षा करेंगे। उपरोक्त सांकेतिक धार्मिक अनुष्ठान को देहरादून नगर ही नहीं, वरन् समूचे उत्तराखंड के अन्य स्थानों से विभिन्न संस्थाओं व प्रबुद्ध नागरिकों ने खुले हृदय से स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन महासंघ को दिया है। समर्थन व आह्वान करने वालों में ब्राह्मण समाज महासंघ के अतिरिक्त वैदिक ब्राह्मण सभा, देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति, ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद, मोहयाल ब्राह्मण समिति, भारतीय नेपाली ब्राह्मण सभा, ब्रहमभट्ट ब्राह्मण समिति, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड पंजाबी सभा, हाथी बड़कला युवा ब्राह्मण मंडल, विस्थापित कश्मीरी पंडित कल्याण संघ (सिद्धार्थ आगा),  शिवसेना उत्तराखंड (गौरव कुमार), बजरंग दल (विकास वर्मा), हिंदू जागरण मंच (राज गुलाटी), विश्व हिंदू परिषद-रायपुर (समय शर्मा), राष्ट्रीय परशुराम परिषद (देवदत्त शर्मा आई.ए.एस.), उत्तराखंड विद्वत सभा (पं.उदयशंकर भट्ट, पं. सुभाष चंद्र जोशी व आचार्य अनुसूया प्रसाद देवली), राजनेता लालचंद शर्मा, नगर पार्षद नंदिनी शर्मा, टपकेश्वर महादेव के महंत किशन गिरी जी महाराज, अयोध्या सुग्रीव किला के रामकथा व्यास  निवासाचार्य सूर्यकांत बलूनी जी, आचार्य (डॉ) ओम प्रकाश भट्ट-हरिद्वार, परशुराम चतुर्वेद महाविद्यालय के संस्थापक आचार्य पवन कुमार शर्मा, व्यास आचार्य रमेश उनियाल (ऋषिकेश), सुंदरकांड कथा व्यास संध्या वत्स, ओ.एन.जी.सी. के पूर्व निदेशक प्रो. आर.के.बख्शी, बीसीसीआई के उत्तराखंड एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश शर्मा, प्रो. डॉ. पी.पी.पैन्यूली, सीनियर सिटीजन के महामंत्री डॉ.जे.जे.शर्मा आदि प्रमुख है।

Leave A Comment