Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



फिक्की महिला संगठन द्वारा हैदराबाद के सदस्यों का किया सम्मान

FICCI-WOMEN

न्यू कैंट मुख्यमंत्री आवास पर फिक्की महिला संगठन, हैदराबाद के सदस्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान है। हमारे यहां की महिलाएं मेहनती व परिश्रमी है। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद से आयी महिला उद्यमियों द्वारा उत्तराखण्ड का भ्रमण करने से निश्चय ही हमारे यहां की महिला उद्यमियों का भी उत्साह बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड ही एक ऐसा स्थान है, जहां से प्रकृति को करीब से देखा जा सकता है। राज्य की प्रकृति, पर्यटन, तीर्थाटन के साथ ही हमारी संस्कृति  बेहद अनूठी है। हमारी यहां समृद्ध संस्कृति है, जिसके विविध रूप है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में वर्ष भर चारधाम यात्रा संचालित की जा सके। इसके लिए हमने प्रयास भी शुरू कर दिये है। साथ ही यात्रियों को चारधाम की यात्रा में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए अवस्थापना सुविधाओं का विकास कियाा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि प्रदेश में हैली सर्विसेज की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश भर में लगभग 60 स्थानों पर हैलीपैड बनाये जा रहे है। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां बढ़े, इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। हमारे यहां सबसे बड़ी हिमालय रेंज है, जिसे देखने के लिए देश व विदेश से लोग आते है। मुख्यमंत्री ने फिक्की महिला संगठन के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे पुनः उत्तराखण्ड आये और यहां के पर्यटन का आनन्द ले। साथ ही अपने प्रदेश के लोगो को भी उत्तराखण्ड की संस्कृति और पर्यटन स्थलों से रूबरू होने के लिए प्रेरित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश की असीम संभावनाएं है। कार्यक्रम की संयोजक एवं फिक्की महिला संगठन की राष्ट्रीय सदस्य शिल्पी अरोरा ने बताया कि फिक्की महिला संगठन महिलाओं उद्यमियों का संगठन है, जिसके पूरे देश में 13 चैप्टर है और 4200 सदस्य भारतवर्ष में है। फिक्की महिला संगठन, हैदराबाद चैप्टर का 40 सदस्यीय दल तीन दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण पर है। संगठन द्वारा प्रदेश में पर्यटन व विकास की संभावनाओं पर अध्ययन किया गया है साथ ही विभिन्न स्थानों का भ्रमण भी किया गया है। फिक्की महिला संगठन हैदराबाद की अध्यक्षा रेखा लाहोटी ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति और पर्यटक स्थलों ने उनको व उनके सदस्यों को काफी आकर्षित किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से दिये गये सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि हैदराबाद में उत्तराखण्ड की संस्कृति व पर्यटन की ब्राॅडिंग करने का काम किया जाय। कार्यक्रम में मुख्य सचिव एन.रविशंकर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव ऊर्जा डाॅ. उमाकांत पंवार, प्रमुख सचिव एम.एस.एम.ई. मनीषा पंवार, सचिव आई.सी.डी.एस. भूपिन्दर कौर औलख, फिक्की महिला संगठन हैदराबाद की मालविका राय, मालवी रेड्डी, भुवनेश्वरी, शर्मिला अग्रवाल, कविता रेड्डी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment