Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



देहरादून के गांधी पार्क का एक हिस्सा बना योगा पार्क

yoga-park

हरीश रावत ने देहरादून के गांधी पार्क में योगा पार्क का शुभारम्भ करते हुए कहा कि योगाभ्यास शरीर और मन के अनुशासन के लिए आवश्यक है। पुलिस, एमडीडीए व नगर निगम के सहयोग से प्रारम्भ किए गए योगा पार्क से गांधी पार्क में सुबह की सैर पर आने वाले लोग लाभान्वित होंगे। ऐसा ही एक योगा पार्क रूद्रपुर में व एक हल्द्वानी में प्रारम्भ किया जा चुका है। प्रयास किया जाएगा कि राज्य के प्रत्येक नगर निगम व नगर पंचायतों में एक-एक योगा पार्क बनाए जा सकें। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य के आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी योगाभ्यास की सुविधा प्रारम्भ की जाएगी। हमने ऋषिकेश व जागेश्वर को योगा जोन के तौर पर चयनित किया है। अगले वर्ष ऋषिकेश में योगा महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा। हम प्रदेश में जिम्नास्टिक की सम्भावनाएं तलाश रहे हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश में जिम्नास्टिक की प्रतिभाओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाकर प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री रावत ने पुलिसकर्मियों से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की फस्र्ट एपियरेंस बिल्कुल फिट होनी चाहिए। गृहमंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री रावत ने इस अवसर अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास भी किया। गौरतलब है कि 21 जून को योग दिवस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में योग के विकास के लिए रोडमैप प्रस्तुत करते हुए देहरादून में योगपार्क विकसित किए जाने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में पुलिस, एमडीडीए व नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से गांधीपार्क के एक हिस्से में नियमित योगाभ्यास प्रारम्भ किया गया है। यहां घूमने आने वाले लोग, योग प्रशिक्षकों की देखरेख में नियमित रूप से योग कर सकेंगे। इस अवसर पर सचिव गृह विनोद शर्मा, डीजीपी बीएस सिद्धु, एडीजी अनिल रतूड़ी, आईजी संजय गुन्ज्याल सहित शांतिकुंज, पुलिस, आईटीबीपी, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी योगाभ्यास किया।

Leave A Comment