Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



हरीश रावत द्वारा “आम पार्टी” का आयोजन किया गया

aam-party
मुख्यमंत्री आवास न्यू कैंट पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आम दावत (मैंगो पार्टी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम विभिन्न प्रजाति के आम रखे गये थे। साथ ही जामुन और भुट्टे भी जनता के लिए रखा गया था। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमें अपने पारंपरिक फलों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आम, जामुन, भुट्टा गुणकारी भी होता है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। फलोत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने मेरा पेड़ मेरा धन योजना के तहत फल वाले पेड़ लगाने पर बोनस देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में माल्टा, सेब, संतरा, नीबू (गलगल) सहित अन्य फल प्रजाति के उत्पादन पर भी बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में फलोत्पादन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता शामिल होने आयी थी। जनपद चमोली के बाण गांव से हरीश पंत, गब्बर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट उप प्रधान, हीरा सिंह बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य, खीमी राम प्रधान वाण, खिलाफ सिंह बाण, कर्ण सिंह नेगी क्षेत्र प्रमुख घाट से आये थे। सभी लोगो ने आम का खूब आनन्द उठाया। उसके बाद जामुन और भुट्टा भी खाया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश अग्रवाल, हरीश चन्द्र दुर्गापाल, दिनेश धनै, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक प्रो. जीत राम, हेमेश खर्कवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये जनप्रतिनिधि थे।

 

Leave A Comment