Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



हरीश रावत ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ आने का निमंत्रण दिया

cm-pm

उत्तराखंड आने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आईडीपीएल हेलीपेड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को केदारनाथ में हुए कार्यों की जानकारी देते हुए वहां आने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश के विभिन्न मुद्दों से संबंधित एक ज्ञापन भी दिया। प्रधानमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री रावत ने आपदा सम्भावित क्षेत्र के 352 असुरक्षित गांवों को सुरक्षित अन्य जगह बसाए जाने के लिए 13 हजार करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने,उत्तराखंड की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष राज्य का दर्जा बरकरार रखते हुए केंद्रीय योजनाओं में सहायता ९०:10 के अनुपात में दिए जाने व उत्तराखंड को इको सेवाओं के बदले 4 हजार करोड़ रूपए प्रति वर्ष राशि स्थायी तौर देने सहित विभिन्न बिंदुओं पर अनुरोध किया है। अपने ज्ञापन में मुख्यमंत्री रावत ने कहा है कि जून 2013 की आपदा के बाद उत्तराखंड में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए गठित केंद्रीय केबिनेट कमेटी ने विशेष पैकेज स्वीकृत किया था। स्वीकृत पैकेज के तहत वर्ष 2015-16 के लिए सीएसएस-आर व एसपीए-आर के तहत 1200 करोड़ रूपए की धनराशि अवशेष है। इसे यथाशीघ्र अवमुक्त किया जाए। वर्ष 2013 की आपदा के बाद ही विशेष परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्रदेश में गैर वानिकी कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर तक वन भूमि हस्तांतरण की शक्ति राज्य सरकार को हस्तांतरित की गई थी। इसकी समय सीमा 7 नवम्बर 2015 को समाप्त हो रही है। इसे दिसम्बर 2016 तक विस्तारित किया जाए।

Leave A Comment